[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक शख्स ने जंगली भैंसे के साथ अपने इनकाउंटर का वीडियो शेयर किया. ये मुलाक़ात तब हुई जब शख्स कनाडा की सड़कों पर ड्राइव कर रहा था. तभी उसे इन भैंसों का एक झुंड नजर आया.
मजाक-मजाक में मौत से खेल आया शख्स (इमेज- फाइल फोटो) सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के अजीबोगरीब मोमेंट्स देखने को मिलते हैं. इनमें से कुछ को देखकर हैरानी होती है तो कुछ को देख इंसान डर भी जाता है. कई लोग ऐसे होते हैं जो अनजाने में मौत को छूकर लौट आते हैं. उन्हें अहसास ही नहीं होता है कि जो मोमेंट वो शेयर कर रहे हैं, वो असल में कितना खतरनाक हो सकता था. मीची जूल्स ने भी ऐसा ही एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे देखने के बाद कुछ लोग उन्हें बहादुर तो कुछ बेवकूफ बता रहे हैं.
मीची ने ऑनलाइन जंगली भैंसे के साथ अपनी मुलाकात का वीडियो शेयर किया. ये मुलाकात कनाडा की सड़कों पर हुई थी, जब ड्राइव करते हुए मीची ने जंगली भैंसों का एक समूह देखा. उन्हें देखकर शख्स ने कार रोक ली और वीडियो बनाने लगा. उनमें से एक भैंसा उसने काफी इंट्रेस्ट ले रहा था. मीची ने भी कार का शीशा नीचे किया और भैंसे से बातें करने लगा. उसने भैंसे को कुछ इशारा किया, जिसके बाद भैंसा सीधे उसकी कार की खिड़की के अंदर मुंह डालने आ गया. इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने मीची को बताया कि ये असल में कितना खतरनाक था.
जंगल से निकला था समूह
मीची ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ये समूह जंगल से निकला था. जब वो उसके बगल से ड्राइव कर रहा था, तब अचानक ही इस समूह पर उसकी नजर पड़ी. इसके बाद वो इनकी खूबसूरती देखने को रुक गया. आजतक उसने जंगली भैंसों को इतने नजदीक से नहीं देखा था. उसने अपनी कार का शीशा नीचे किया और उनसे बातें करने लगा. एक भैंसे को देख उसने अपनी अंगुलियां रगड़ी. इसके बाद वो कार के नजदीक आ गया और लगभग अपना सिर अंदर घुसा लिया. इसके बाद मीची ने उसे पुचकारा और फिर कार आगे बढ़ा ली.
लोगों ने जताई चिंता
इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद लोगों ने मीची को बताया कि असल में उसने कितना बड़ा रिस्क लिया था. उन्होंने कहा कि भैंसा उसे जाने नहीं देना चाहता था. कई ने कमेंट में लिखा कि ये कितना रिस्की था. भैंसे अटैक भी कर सकते हैं. अभी तक इस वीडयो को साढ़े सात लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं. हजारों कमेंट्स में इसका अंजाम लोगों को बताया गया. वहीं कई ने आगे से ऐसा रिस्क ना लेने की सलाह दी.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link