[ad_1]
Last Updated:
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की ‘सनम तेरी कसम’ ने री-रिलीज पर धमाकेदार कमाई की, जबकि ‘लवयापा’ और ‘बैडएस रविकुमार’ बॉक्स-ऑफिस पर फीकी रही. कमाई के मामले में ये दोनों फिल्में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल…और पढ़ें
‘सनम तेरी कसम’ ने जमकर की कमाई.
नई दिल्ली. हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी को री-रिलीज हुई है. साल 2016 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन री-रिलीज के मौके पर फिल्म ने टिकट खिड़की पर कहर ढाया दिया है. ‘सनम तेरी कसम’ के साथ ही आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ रिलीज हुई थी. इसके साथ ही हिमेश रेशमिया और कीर्ति कुल्हारी की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी, लेकिन ये दोनों ही फिल्में कमाई के मामले में ‘सनम तेरी कसम’ के आसपास भी नहीं पहुंच पाई हैं.
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है. हर्षवर्धन राणे की फिल्म ने री-रिलीज के चार दिन के अंदर ही पहली बार के लाइफटाइम कलेक्शन से भी ज्यादा कमाई कर ली है. सोमवार को 3.25 करोड़ के कलेक्शन के साथ ‘सनम तेरी कसम’, हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘स्काई फोर्स’, ‘देवा’, ‘बैडएस रविकुमार’ और ‘लवयापा’ से ज्यादा कमाई की है.
‘सनम तेरी कसम’ ने पहली बार से दोगुनी की कमाई
4 दिनों में ‘सनम तेरी कसम’ ने 18.50 करोड़ से अधिक कमाई की है. ये फिल्म के लाइफटाइम कलेक्शन से लगभग दोगुनी कमाई है. वहीं, अगर स्टारकिड जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ की बात करें, तो वैलेंटाइन के मौके पर रिलीज हुई फिल्म दर्शकों को कुछ खास इम्प्रेस नहीं कर पाई है. पहले दिन फिल्म ने 1.15 करोड़ की कमाई की थी. वीकेंड के मौके पर फिल्म के कलेक्शन में उछाल दर्ज किया गया था.
नहीं चला ‘लवयापा’ का जादू
दूसरे दिन ‘लवयापा’ ने 1.65 करोड़ और तीसरे दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन दर्ज किया था. सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लवयापा’ ने पहले सोमवार को महज 60 लाख की कमाई की थी. इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 5.15 करोड़ रुपए पहुंच गया है.
‘बैडएस रविकुमार’ भी निकली फुस्स
अब अगर हिमेश रेशमिया और कीर्ति कुल्हारी की फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ की बात करें, तो फिल्म ने पहले दिन सिंगल डिजिट में कमाई के साथ बॉक्स-ऑफिस पर खाता खोला था. ‘बैडएस रविकुमार’ ने पहले दिन 2.75 करोड़ रुपए की कमाई की थी. दूसरे दिन जो घट कर 2 करोड़ और फिर तीसरे दिन फिल्म ने 1.40 करोड़ रुपए और चौथे दिन महज 60 लाख रुपए की कमाई की. इसी के साथ फिल्म अबतक 6.75 करोड़ रुपए की कमाई की है.
New Delhi,Delhi
February 11, 2025, 11:50 IST
[ad_2]
Source link