[ad_1]

समंदर की गहराई में कई ऐसे राज दफन हैं, जिनके बारे में जानने के लिए अक्सर वैज्ञानिक नए-नए रिसर्च करते हैं. इनमें से कुछ राज समंदर की गहराई में रहने वाले जीवों से जुड़ी होती हैं. अक्सर इससे जुड़े वीडियो और फैक्ट्स इंटरनेशनल मीडिया में सुर्खियां बटोरते हैं. ऐसे में कई लोग खुद भी समुद्र की गहराई की सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं. कई कम्पनियां लोगों को ये सुविधा मुहैया कराती हैं. लेकिन इस चक्कर में कई बार जानलेवा हादसे भी कैमरे में कैप्चर हो जाते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में कुछ लोग समंदर के अंदर का नजारा कैद करने के लिए खुद को पिंजरे में बंद कर गहराई में चले गए. लेकिन तभी उनके सामने एक बड़ी सी शार्क आ गई. यकीन मानिए, इस नजारे को देख एक पल के लिए किसी का भी कलेजा कांप जाता.
वीडियो में आप देख सकते हैं कि समंदर की गहराई में एक शख्स पिंजरे के अंदर कैद होकर गया है. उसके हाथ में कैमरा है, जिसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शायद किसी एडवेंचर्स से भरे टीवी प्रोग्राम के लिए शूट कर रहा होगा. ऑक्सीजन मास्क के साथ ये शख्स समंदर के नजारे को कैद कर रहा होता है, तभी उसके सामने दैत्याकार शार्क आ जाती है. ऐसे में आमतौर पर उस शार्क को देखकर किसी का भी कलेजा कांप जाता, लेकिन वो शख्स डरा नहीं. उसने कैमरा ऑन रखा और शार्क के मूवमेंट को कैप्चर करने लगा. लेकिन शार्क शायद शिकार के मूड में आई थी. वो तुरंत पिंजरे के पास चली जाती है. वो पिंजरे पर अटैक करने की कोशिश भी करती है. लेकिन पिंजरा टूट नहीं पाता. ऐसे में वो वहां से अगले ही पल रफूचक्कर हो जाती है.
शार्क जब गहराई में जा रही होती है, तो पिंजरे में कैद एक दूसरा शख्स भी नजर आता है. ऐसे में लगता है कि ये लोग समंदर की गहराई में बसी दूसरी दुनिया के वीडियो को कैद कर रहे थे. लेकिन अचानक शार्क का सामने आना, उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो गया. शार्क शिकार करने में असफल होते ही गहराई में चली गई. लेकिन वीडियो वाकई में बहुत ही शानदार है. इस वीडियो को यूट्यूब चैनल @smackme1 ने शेयर किया है. अब तक इस वीडियो को 2 करोड़ 41 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि 5 हजार से भी ज्यादा कमेंट्स आए हैं. वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि शार्क शायद इंसानों से पूछ रही है कि क्या आपके पास दिवंगत महान मेगालोडन के बारे में जानने का समय है? दूसरे यूजर ने लिखा है कि यह बहुत भयावह है कि इतनी बड़ी चीज लगभग तुरंत ही गहरे नीले पानी में गायब हो जाती है. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि यह देखना डरावना है कि वे वास्तव में कितनी तेजी से चलते हैं, जबकि अधिकांश फुटेज में वे धीमी गति से तैरते हैं.
Tags: Bizarre story, Khabre jara hatke, OMG Video, Shocking news, Weird news
FIRST PUBLISHED : December 31, 2024, 13:29 IST
[ad_2]
Source link