Headlines

समय रैना के बचाव में विशाल ददलानी, महाकुंभ में हुई मौतों को IGL विवाद से जोड़ा, किया पोस्ट-‘बकवास बंद करो’

[ad_1]

Last Updated:

समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवादों में है. शो पर रणवीर इलाहाबादिया के एक कमेंट पर जमकर बवाल मचा. सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को फटकार लगाई. इस बढ़ते विवाद के बीच अब बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने कॉमेडियन सम…और पढ़ें

समय रैना के बचाव में विशाल ददलानी, महाकुंभ में हुई मौतों को IGL विवाद से जोड़ा

विशाल ददलानी ने विवाद के बीच समय रैना का बचाव किया है.

हाइलाइट्स

  • विशाल ददलानी ने समय रैना का बचाव किया.
  • रणवीर इलाहाबादिया के कमेंट पर सुप्रीम कोर्ट ने फटकार लगाई.
  • विशाल ने सरकार पर महाकुंभ मौतों से ध्यान भटकाने का आरोप लगाया.

नई दिल्ली.  समय रैना का शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ बीते काफी समय से विवादों में घिरा हुआ है. इस शो पर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के एक विवादित कमेंट पर छिड़ा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. कोर्ट के निर्देशों के बाद समय रैना को यूट्यूब से विवादित एपिसोड के साथ ही बाकी सारे एपिसोड भी डिलीट करना पड़ा था और इस मामले में सुनावई पूरी न हो जाने तक समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया सहित कई यूट्यूबर्स को कंटेट पोस्ट करने की इजाजत नहीं है. सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए रणवीर को जमकर फटकार भी लगाई थी.

इस मामले के तूल पकड़ते ही बॉलीवुड जगत और सोशल मीडिया के सितारे दो हिस्सों में बंट गए. एक सेक्शन ने रणवीर के कमेंट और समय के शो को अश्लील बताया. वहीं, दूसरी तरफ पूनम पांडे, भारती सिंह जैसे सेलेब्रिटीज ने समय का बचाव किया और लोगों से उन्हें माफ कर देने की अपील की. अब कॉमेडियन समय रैना का बचाव करने वालों की लिस्ट में बॉलीवुड के मशहूर कंपोजर और सिंगर विशाल ददलानी का नाम भी जुड़ गया है.

विशाल ने किया समय का बचाव
विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस मामले में अपनी राय व्यक्त की. वो लिखते हैं कि सरकार इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद को जानबूझकर बढ़ावा दे रही हैंं ताकि वो सोशल मीडिया के कंटेंट पर शिकंजा कस सके. उन्होंने लोगों से बिना मतलब की बात को तूल न देने की अपील की. इसके साथ ही वो लिखते हैं कि ये सरकार की तरफ से महाकुंभ में हुई मौतों के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए सोची-समझी साजिश है.

पोस्ट 

समय रैना का शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवादों में है. शो पर रणवीर इलाहाबादिया के एक कमेंट पर जमकर बवाल मचा. सुप्रीम कोर्ट ने रणवीर को फटकार लगाई. इस बढ़ते विवाद के बीच अब बॉलीवुड सिंगर विशाल ददलानी ने कॉमेडियन समय रैना का सपोर्ट किया और इस बवाल को सरकार का एजेंडा बताया.

सिंगर ने अपने लंबे पोस्ट के जरिए लोगों पर भी जमकर अपना गुस्सा निकाला. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई स्टोरी में वो लिखते हैं, ‘आप समय रैना को रोज-रोज परेशान करेंगे या फिर एक बार में ही इस पाखंडी ड्रामा को बंद कर देंगे. ये सरकार ऑनलाइन कंटेट पर पाबंदी लगाने की काफी समय से कोशिश कर रही है. उनके ये प्रयास बार-बार असफल हो रहे हैं, लेकिन वो समय रैना को निशाना बनाकर अपना मकसद पूरा करना चाहते हैं’.

विदेशों में शो कर रहे हैं समय रैना
वो आगे लिखते हैं, ‘हमारी मासूम-अनपढ़ जनता टीवी पर दिखाई जा रही इन बातों में आ जाती है. आप अपनी ही अभिव्यक्ति की आजादी गंवा देंगे. महाकुंभ में हुई मौतों का क्या.. उनके बारे में कौन बात करेगा’. बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने जहां रणवीर इलाहाबादिया के देश छोड़कर जाने पर रोक लगा दी है. वहीं, समय रैना फिलहाल कनाडा और अमेरिका में अपना शो समय रैना अनफिल्टर्ड कर रहे हैं.

homeentertainment

समय रैना के बचाव में विशाल ददलानी, महाकुंभ में हुई मौतों को IGL विवाद से जोड़ा

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *