[ad_1]
Last Updated:
यूके के ससेक्स में समुद्र के किनारे लोगों को एक ऐसा जीव दिखा, जिसका रहस्य किसी को समझ नहीं आ रहा है. ये जीव इस दुनिया का नजर नहीं आ रहा है. आम लोगों को तो छोड़ दीजिये, साइंटिस्ट भी समझ नहीं पा रहे हैं कि ये क्या चीज है?
समुद्र की गहराइयों से निकले राज ने किया हैरान (इमेज- फाइल फोटो) समुद्र की गहराइयों में ऐसे कई राज दफ़न है, जिसे आज भी ज्यादातर लोग नहीं जानते. इंसान हर दिन कुछ नया खोजता है और दुनिया के साथ शेयर करता है. लेकिन जब ऐसा लगने लगता है कि इंसानों ने पृथ्वी के कई रहस्य सुलझा लिए हैं, तभी अचानक एक और राज सामने आ जाता है. यूके के ससेक्स में लोगों को समुद्र के किनारे एक ऐसा जीव नजर आया, जिसका रहस्य कोई नहीं समझ पा रहा है. ये जीव किसी एलियन जैसा नजर आ रहा है.
इस जीव को सबसे पहले समुद्र के किनारे टहल रहे एक कपल ने देखा. ये कपल होव बीच पर समय बिता रहे थे. तभी चलते हुए उनकी नजर इस भुतहा जीव पर पड़ी. दोनों ही समझ नहीं पाए कि आखिर ये है क्या. इसके बाद उन्होंने आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. कपल का कहना है कि ये जीव पानी से काफी दूर था. ऐसे में ये समुद्र से आया है, इसपर भी शक जताया जा रहा है. तो आखिर ये चीज है क्या?
पहली नजर में समझा था सील
हव्वा मुस्तफा और उनके पार्टनर य्वोंने ने सबसे पहले इस जीव को देखा था. दूर से उन्होंने इसे सील समझा था. इसके बाद वो इसके नजदीक गए. पास से देखते ही उनके होश उड़ गए. ये सील नहीं था. इसके चार पैर थे. इसके बाद उन्होंने इसे भेड़ समझा लेकिन उसकी स्किन काफी पतली थी और उसपर कोई ऊन नहीं था. ऐसे में ये भेड़ भी नहीं थी. सबसे हैरानी की बात ये है कि इसके चार पैर तो थे लेकिन सिर नहीं था. ऐसे में सबसे बड़ी बात ये है कि आखिर ये समुद्र के किनारे आया कैसे?
अंदर से निकल रही थी रौशनी
इसे सबसे पहले देखने वाले कपल ने बताया कि उनके लिए सबसे हैरानी की बात ये थी कि इस जीव की स्किन चमक रही थी. ऐसा लग रहा था कि ये अंदर से ग्लो लार रहा है. एक एक्सपर्ट ने बताया कि हो सकता है कि ये भेड़ हो लेकिन अभी तक ये कंफर्म नहीं है. देखने से ऐसा लग रहा है कि ये काफी समय से पानी में था. आपको बता दें कि यूके के समुद्री किनारों में ऐसी अजीबोगरीब चीजें मिलना बड़ी बात नहीं है. सितंबर में यहां सत्तर फ़ीट का एक कंकाल बहकर आ गया था. ये बहुत बड़ी फिन व्हेल थी.
About the Author
न्यूज 18 में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. रीजनल सेक्शन के तहत राज्यों में हो रही उन घटनाओं से आपको रूबरू करवाना मकसद है, जिसे सोशल मीडिया पर पसंद किया जा रहा है. ताकि कोई वायरल कंटेंट आपसे छूट ना जाए.
[ad_2]
Source link