[ad_1]
Last Updated:
सलमान खान की वो पाकिस्तानी हीरोइन जिन्होंने सुपरस्टार के साथ दो-दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया, लेकिन फिर भी उनका करियर रफ्तार नहीं पकड़ सका. ये एक्ट्रेस भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान का भी जाना-माना नाम हैं. उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी.

कई कलाकार ऐसे हैं जिन्होंने ब्लॉकबस्टर डेब्यू के साथ शोहरत पाई, लेकिन अचानक गायब हो गए. यह कहानी भी ऐसी ही एक स्टार की है. उन्होंने सलमान खान के साथ ‘मैंने प्यार किया’ और ‘हम साथ साथ हैं’ में काम किया, लेकिन वो स्टारडम और शोहरत के शिखर पर नहीं पहुंच सकीं.

उन्होंने सलमान खान के साथ बॉलीवुड की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक में काम किया, लेकिन उनका सफर ज्यादा समय तक आसान नहीं रहा. यहां बात हो रही है हुमा खान की, जिन्होंने इस रोमांटिक ड्रामा से तुरंत पहचान बनाई, लेकिन बाद में ऐसी मुश्किलों का सामना किया कि वे पूरी तरह टूट गईं.

पाकिस्तान में जन्मीं हुमा ने फिल्मों और टीवी शोज में चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम किया, फिर वो दौलत और शोहरत कमाने भारत आ गईं. उन्होंने 1981 में हिंदी फिल्म ‘आपस की बात’ से बॉलीवुड डेब्यू किया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इसके बाद ‘आज का एमएलए’, ‘शराबी’, ‘हम हैं लाजवाब’ और ‘अंदर बहार’ जैसी फिल्मों में नजर आईं. इसके बाद हुमा को सूरज बड़जात्या की आइकॉनिक फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सलमान खान और भाग्यश्री के साथ रोल मिला.

फिल्म में उनका रोल छोटा था, लेकिन उन्हें पहचान जरूर मिली. गानों से लेकर कहानी तक, ‘मैंने प्यार किया’ आज भी सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है.’मैंने प्यार किया’ के बाद वे ‘हम साथ साथ हैं’ में भी नजर आईं. इस मल्टीस्टारर फिल्म से उन्हें पहचान तो मिली, लेकिन करियर में स्थायी सफलता नहीं मिली.

1992 में पड़ोसी से शादी के बाद उनकी जिंदगी में बड़ा मोड़ आया. उन्होंने निजी जिंदगी पर ध्यान देने के लिए एक्टिंग से दूरी बना ली. आंखों में लाखों सपने लिए शादी के बंधन में बंधी इस हीरोइन ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि ये शादी उन्हें तोड़कर रख देगी.

एक्ट्रेस हुमा के पति ने उनको तलाक दे दिया और सिर्फ इतना ही नहीं उनके पति ने उन्हें तलाक दिया और उन्हीं की सगी बहन से शादी कर ली. एक्ट्रेस के पति और बहन नायमा ने मिलकर उन्हें कंगाल बना दिया था. उनकी सारी जमा-पूंजी हड़प ली और वो सड़क पर आ गई थीं.

जिंदगी चलाने के लिए हुमा ने छोटे-मोटे रोल किए. इसी दौरान सलमान खान ने उनकी मदद की और सबसे बुरे वक्त में उन्हें आर्थिक और कानूनी सहारा दिया.वायरल बॉलीवुड को दिए एक पुराने इंटरव्यू में हुमा ने बताया था कि उनके पुराने दोस्त सलमान ने करियर और जिंदगी के सबसे बुरे दौर में उनकी मदद की, कोर्ट केस के दौरान भी वे उनके साथ खड़े रहे.

2021 में पुणे की अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ए वगवसे ने हुमा को तीन साल की जेल की सजा सुनाई. उन पर अपनी नौकरानी की 12 साल की बेटी का अपहरण कर उसे प्रताड़ित करने का आरोप था.
[ad_2]
Source link