Headlines

सलमान खान की मुंह बोली बहन का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, टूटी हड्डियां, चेहरा देख कांप दहल जाएगा दिल

[ad_1]

Last Updated:

सलमान खान की मुंह बोली बहन और पुलकित सम्राट की एक्स वाइफ एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को हैरान और परेशान कर दिया है. एक भयंकर एक्सीडेंट में वो बुरी तरह जख्मी हुई, अस्पताल से उन…और पढ़ें

सलमान की मुंह बोली बहन का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, चेहरा देख कांप दहल जाएगा दिल

श्वेता रोहिरा ने सोशल मीडिया पर घटना का जिक्र किया.

हाइलाइट्स

  • श्वेता रोहिरा पुलकित सम्राट की Ex पत्नी हैं.
  • श्वेता बॉलीवुड सुपरस्टार की राखी बहन हैं.
  • फैंस और उनके दोस्त जल्द उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

नई दिल्ली. सलमान खान की राखी बहन और पुलकित सम्राट की पहली पत्नी रहीं एक्ट्रेस श्वेता रोहिरा ने फैंस के साथ एक बुरी खबर शेयर किया है. एक ऐसा खबर जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर काफी परेशान हैं. श्वेता रोहिरा का एक्सीडेंट हो गया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर हादसे के बाद की अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें वह अस्पातल के बेड पर गंभीर हालत में नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरों काफी परेशान करने वाली हैं.

श्वेता रोहिरा ने पोस्ट शेयर करते हुए इस हादसे की जानकारी दी और बताया आखिर कैसे वो इस हालत में पहुंचीं. उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की है. पहली तस्वीर में वो अस्पताल के बैड पर दिखाई दे रही हैं. तस्वीर में साफ दिखाई दे रहा है कि उन्हें गंभीर चोटे लगी हैं.

तस्वीरों के साथ दिया हेल्थ अपडेट
उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘जिंदगी सरप्राइजेस से भरी होती है, है ना? एक मोमेंट में ‘कल हो ना हो’ गुनगुना रहे होते हैं और अपने दिन को व्यवस्थित रखने की प्लानिंग कर रहे होते हैं, लेकिन दूलरे ही मोमेंट पर जिंदगी यह कहने का डिसाइड करती है कि ‘मेरी चाय पकड़ो’ और एक बाइक आपके रास्ते में भेज देती है. मेरी गलती ना होते हुए भी मैंने खुद को चलते-चलते उड़ते पाया और फोर्स के साथ नीचे गिर गई.’

‘यह सिर्फ एक चैप्टर है, पूरी कहानी नहीं’
श्वेता ने आगे लिखा- ‘टूटी हुई हड्डियां, चोट के निशान, और बिस्तर पर अंतहीन घंटे , ये सब मेरी लिस्ट में नहीं था. लेकिन, शायद ब्रह्मांड ने सोचा कि मुझे धैर्य के पाठ की जरूरत है या वह सिर्फ यह चाहता था कि मैं अस्पताल ड्रामा में अपने खुद के मिनी-सोप ओपेरा में अभिनय करूं. च तो यह है कि कभी-कभी जिंदगी हमें तोड़ने के लिए, हमें फिर से मजबूत बनाने के लिए झकझोरती है. आखिर विनाश ही निर्माण का मार्ग प्रशस्त करता है और जबकि अब यह दुखदायी है, मैं जानती हूं कि यह सिर्फ एक चैप्टर है, पूरी कहानी नहीं. ‘

shweta rohira, shweta rohira accident, Salman Khan rakhi sister shweta rohira accident, Shweta rohira injured in road accident, Shweta rohira brother, Shweta Rohira age, Shweta Rohira now, Shweta Rohira and salman khan, Shweta Rohira family, श्वेता रोहिरा, श्वेता रोहिरा का हुआ एक्सीडेंट

श्वेता रोहिरा का पोस्ट.

फैंस को कही ये बात
‘तो.. मैं यहां हूं- पूरे विश्वास के साथ जीती हुई, उम्मीद को पकड़े हुए, दर्द में भी हंसते हुए और खुद को ये विश्वास दिलाते हुए की ये वक्त भी गुजर जाएगा. जिंदगी उतार-चढ़ाव से भरी होती है. जैसा कि फिल्मों में कहते हैं ना- ‘पिक्चर अभी बाकी है, मेरे दोस्त.’ जो कोई भी मुश्किल दौर से गुजर रहा है, याद रखें- खुद को मोमेंट को सरेंडर कर दें और प्रोसेस पर यकीन रखें. दर्द हमेशा के लिए नहीं है, लेकिन लचीलापन हमेशा के लिए है. मैं अस्पताल के बेड पर हम्प्टी-डम्प्टी लग रही होऊंगी, लेकिन जल्दी वापसी करूंगी .नया गाना गुनगुनाते हुए.’

दुआ कर रहे हैं दोस्त और फैंस
श्वेता का ये हाल देखने के बाद उनके फैंस और सेलिब्रिटी दोस्त हैरान हैं. सभी उनके जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

homeentertainment

सलमान की मुंह बोली बहन का हुआ भयंकर एक्सीडेंट, चेहरा देख कांप दहल जाएगा दिल

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *