[ad_1]
Last Updated:
सलमान खान ने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में इद्रिस एल्बा और एडगर रामिरेज संग पोज दिए, बिग बॉस 19 के बाद अब बैटल ऑफ गलवान फिल्म में नजर आएंगे. चलिए बताते हैं सलमान खान की इस मुलाकात के बारे में.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने फिर से दुनियाभर का ध्यान अपनी ओर खींचा है. उन्होंने रेड सी गोल्डन ग्लोब्स डिनर में हिस्सा लिया. जहां से उनका धांसू अंदाज देखने को मिला. इतना ही नहीं, इस दौरान भाईजान ने हॉलीवुड स्टार्स इद्रिस एल्बा और एडगर रामिरेज़ के साथ भी स्टाइलिश पोज दिए. चलिए एक्टर की इस मुलाकात की तस्वीरें दिखाते हैं.
रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के जश्न में इस खास शाम में दुनियाभर के नामी कलाकार, फिल्ममेकर और सांस्कृतिक हस्तियां शामिल हुईं. बॉलीवुड से भी कई बड़े सितारों की मौजूदगी देखने को मिली. इसी दौरान सलमान खान का भी अंदाज देखने को मिला. बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद उन्होंने रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लिया.
हॉलीवुड सितारों के साथ सलमान खान
अपने खास और स्टाइलिश अंदाज में नजर आते हुए, सलमान खान को एल्बा और रामिरेज के साथ गर्मजोशी भरे पल साझा करते देखा गया. यह रेयर क्रॉस-इंडस्ट्री फोटो सलमान खान की ग्लोबल पॉपुलैरिटी को दिखाती है.
[ad_2]
Source link