Headlines

सवा 2 किलो सोना, लग्जरी गाड़ियां और हाईवे पर जमीन, दहेज में लड़के को मिले करोड़ों, वायरल हुआ वीडियो!

[ad_1]

Last Updated:

वायरल हो रहे इस वीडियो में देखेंगे कि दहेज में लड़के को सवा दो किलो सोना, लग्जरी गाड़ी और हाईवे पर जमीन देने की बात की जा रही है. इतना ही नहीं कन्यादान में भी 51 लाख का वादा किया जा रहा है. शादी के इस वीडियो को…और पढ़ें

सवा 2 किलो सोना, लग्जरी गाड़ी और हाईवे पर जमीन, दहेज में लड़के को मिले करोड़ों

दहेज को अभिशाप माना जाता है. इसकी वजह से कई लड़कियों की जिंदगियां शादी के बाद खराब हो जाती हैं. किसी को उसके ससुराल से निकाल दिया जाता है, तो किसी को घर में मार दिया जाता है. सरकार ने दहेज को लेकर कई सख्त कदम उठाए, बावजूद इसके ये कुप्रथा बंद नहीं हुई. सोशल मीडिया पर कई बार दहेज से जुड़े वीडियो वायरल होते हैं. आज हम आपको एक ऐसा ही वीडियो दिखाने जा रहे हैं. इस वीडियो में लड़का अपने ससुराल पक्ष के सामने बैठा हुआ है. उसके हाथों में ढेर सारे सामान रखे हुए हैं. पीछे से दहेज में दी जाने वाली चीजों के बारे में बतलाया जा रहा है, जिसमें सवा दो किलो सोने से लेकर लग्जरी गाड़ी और हाईवे पर जमीन देने की बात भी की जा रही है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @abhi.on99 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. हालांकि, यह वीडियो कहां का है, इसकी जानकारी तो उपलब्ध नहीं है, लेकिन आप देख सकते हैं कि शादी से पहले लड़के का रोका (इंगेजमेंट) हो रहा है. उसके हाथ में कपड़ा, नारियल, सेब और पांच सौ की गड्डी रखी हुई है. पीछे एक शख्स शादी में किए गए वादों के बारे में बतला रहा है. वो शख्स कह रहा है कि लड़के के लिए 650 मीटर का एक प्लॉट, 120 मीटर का हाईवे पर प्लॉट है. लड़के के लिए एक राडो की घड़ी, एक रेंज रोवर गाड़ी, एक टोयोटा की इनोवा है. सवा दो किलो सोना भी लड़के को देने की बात हो रही है. साथ ही 5 किलो चांदी भी दहेज में देने का वादा किया जा रहा है. इसके अलावा 2026 में पूरी हो रही 1 करोड़ की एफडी भी है. साथ में कन्यादान में 51 लाख रुपए भी दिए जाएंगे.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *