Headlines

ससुरालवालों के साथ कैसे मनाई थी पहली लोहड़ी? ताहिरा कश्यप को याद आए पुराने दिन

[ad_1]

Last Updated:

Tahira Kashyap Lohri: आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी एक सफल फिल्ममेकर और लेखिका हैं. वे नेटिजेंस के साथ अपनी खुशियों के पलों की यादें और झलकियां साझा करती रही हैं. उन्होंने ससुरालवालों के साथ पहली लोहड़ी मनाने की यादें साझा कीं.

नई दिल्ली: निर्देशक और निर्माता ताहिरा कश्यप ने रविवार को लोहड़ी के त्योहार से पहले अपनी शादी की पहली लोहड़ी से जुड़ी यादें साझा कीं. उन्होंने बताया कि किस तरह से यह त्योहार उन्होंने अपने परिवार के साथ मनाया था. वे बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी हैं. उन्होंने अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, ‘पंजाबी कल्चर में शादी के बाद पहली लोहड़ी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. मेरे ससुरालवालों ने हमारे लिए एक पार्टी रखी थी. इस मौके पर न्यूली मैरिड कपल अलाव के चारों ओर घूमते हैं. इसके साथ ही हम गजक (चिक्की), मूंगफली और पॉपकॉर्न का आनंद लेते थे.’

ताहिरा कश्यप ने आगे कहा, ‘इस दौरान गाने की आखिरी दो पंक्तियां मुझे बहुत हंसी दिलाती हैं. उनका शाब्दिक अर्थ है, ‘हमें लोहड़ी दो, तुम्हारी जोड़ी लंबी हो, चाहे तुम रोओ या बाद में सिर पीटो.’ यह आशीर्वाद पंजाबी जोड़ों को उनके बड़े-बुजुर्ग देते हैं. ताहिरा कश्यप ने ‘शर्माजी की बेटी’ से निर्देशन की शुरुआत की. नई पीढ़ी और महिलाओं को प्रेरित करने में अपने योगदान के लिए मशहूर ताहिरा ने फिल्म के लिए अपार प्यार हासिल किया. इस बीच उनके पति आयुष्मान खुराना अपनी आने वाली फिल्म ‘थमा’ की शूटिंग कर रहे हैं. अभी फिल्म की कुछ रोमांचक शूटिंग चल रही है.

‘थामा’ में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना
‘थामा’ को एक ‘खूनी प्रेम कहानी’ बताया जा रहा है, जो मैडॉक की ब्लॉकबस्टर हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा है. यह फिल्म एक दिलचस्प प्रेम कहानी दिखाती है, जो एक खूनी बैकग्राउंड पर आधारित है. फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना जैसे प्रमुख कलाकारों के साथ परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन ‘मुंज्या’ फेम आदित्य सरपोतदार ने किया है. इसे निरेन भट्ट, सुरेश मैथ्यू और अरुण फुलारा ने लिखा है और दिनेश विजान तथा अमर कौशिक ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *