Headlines

सांडों की दहाड़ के बीच इस योद्धा ने दिखाया दम! 14 बैलों को काबू कर जीती लाखों की चमचमाती कार

[ad_1]

Last Updated:

Madurai Jallikattu Competition: मदुरई जिले में पोंगल पर्व पर प्रसिद्ध जलीकट्टू प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस वर्ष 930 बैलों और 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया. पार्थिबन ने 14 बैलों को काबू कर पहला स्थान और 8 लाख रुपये की कार जीती.

सांडों की दहाड़ के बीच इस योद्धा ने दिखाया दम! 14 बैलों को काबू कर जीती कार

मदुरई: हर साल पोंगल के त्योहार के अवसर पर मदुरई जिले में विश्व प्रसिद्ध जलीकट्टू प्रतियोगिता (Jallikattu Competition) का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया जाता है. इस साल भी इस परंपरा को जारी रखते हुए पलामेडु जलीकट्टू प्रतियोगिता का शुभारंभ सुबह 7:40 बजे मंत्री मुरली और जिला कलेक्टर संगीता ने झंडा लहराकर किया.  प्रतियोगिता में पार्थिबन ने पहला स्थान हासिल किया और 8 लाख रुपये की कार जीती. तुलसीराम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और एक लाख की बाइक पुरस्कार में जीती. बता दें कि इस प्रतियोगिता में कुल 930 सांडों को मैदान में उतारा गया, जबकि 400 बुलफाइटरों ने इसमें हिस्सा लिया. प्रतियोगिता को 8 राउंड में बांटा गया, जिसमें हर राउंड से 32 सर्वश्रेष्ठ बुलफाइटरों को चुना गया. इन सभी चुने गए बुलफाइटरों ने फाइनल राउंड में जोरदार प्रदर्शन किया.

नाथम के पार्थिबन बने ‘सर्वश्रेष्ठ बुलफाइटर’
फाइनल राउंड में, सांडों को काबू करने का रोमांच अपने चरम पर था. नाथम क्षेत्र के पार्थिबन ने 14 सांडों को काबू कर पहले स्थान पर कब्जा जमाया और उन्हें उप मुख्यमंत्री उदयनिधि  द्वारा 8 लाख रुपये की कीमत वाली कार इनाम में दी गई.

मंजमपट्टी के तुलसीराम ने जीता दूसरा स्थान
इसी प्रकार, मंजमपट्टी क्षेत्र के तुलसीराम ने 12 सांडों को काबू करते हुए दूसरे स्थान पर अपना दावा ठोका. उन्हें एक लाख रुपये की कीमत वाली टू-व्हीलर पुरस्कार के रूप में दी गई.

विजेताओं की खुशी का ठिकाना नहीं
फाइनल राउंड के विजेताओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने पुरस्कार प्राप्त किए. जलीकट्टू प्रतियोगिता में पहली और दूसरी जगह पर आने वाले एथलीटों ने अपनी सफलता का जश्न मनाते हुए इसे जीवन का सबसे यादगार पल बताया.

जल्लीकट्टू में 1,100 बैल और 900 पकड़ने वाले! इस साल के विजेता को मिलेगा लाखों का ये इनाम

प्रतिस्पर्धा का रोमांचक अंत
इस प्रतियोगिता में कुल 930 सांड और 400 एलीट बुलफाइटरों ने भाग लिया. आठ राउंड में हुए मुकाबले के बाद फाइनल राउंड का आयोजन किया गया, जिसमें 32 फाइनलिस्ट्स ने साहस और कुशलता के साथ प्रदर्शन किया. यह मुकाबला परंपरा, जोश और रोमांच का अनूठा संगम बनकर उभरा.

homeajab-gajab

सांडों की दहाड़ के बीच इस योद्धा ने दिखाया दम! 14 बैलों को काबू कर जीती कार

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *