Headlines

साइंटिस्ट्स ने दूर के ग्रह के वायुमंडल का बनाया नक्शा, जो दिखा वो सपने में भी नहीं सोचा था!

[ad_1]

Last Updated:

वैज्ञानिकों ने एक बहुत ही अनोखी उपलब्धि हासिल की है. उन्होंने जमीन के टेलीस्कोप की मदद से खरबों किलोमीटर दूर ग्रह के वायुमंडल की परतों का नक्शा बना लिया है. इसके जरिए जो जानकारी उन्हें मिली है, वो किसी ने भी कभ…और पढ़ें

साइंटिस्ट्स ने दूर के ग्रह के वायुमंडल का बनाया नक्शा, जो दिखा वो सपने में भी

इस ग्रह का वायुमंडल अब तक देखा गए ग्रहों में सबसे अजीब है. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

हाइलाइट्स

  • वैज्ञानिकों ने दूर के ग्रह के वायुमंडल का 3D नक्शा बनाया.
  • ग्रह के वायुमंडल में धातुओं की हवाएं बहती मिलीं.
  • ग्रह का वायुमंडल गर्म और ठंडी हवाओं का मिश्रण है.

हमारे सौरमंडल के बाहर भी दूर हमारी ही गैलेक्सी में कई तारे हैं जिनके अपने ग्रह हैं. इन ग्रहों की खोज के अलावा वैज्ञानिक इनके वायुमडंल की पड़ताल भी करते हैं, जो कि एक बहुत ही मुश्किल काम होता है. नई स्टडी में वैज्ञानिकों ने अरबों खरबों की दूर पर मौजूद एक ग्रह के वायुमंडल का अध्ययन कर उसका 3 D नक्शा बनाने में सफलता हासिल की है. लेकिन हैरानी बात उसके नतीजे हैं जिनसे वहां हवा में धातु की धाराएं बहने का पता चला है, जिसकी किसी साइंस फिक्शन तक में कल्पना नहीं की थी.

पहली बार देख पाए हैं ऐसा वायुमंडल
चिली के यूरोपियन साउदर्न ऑबजर्वेटरी और अन्य टेलीस्कोपों की मदद से वैज्ञानिकों ने बाह्यग्रह WASP-121b जिसे टायलोस भी कहते हैं, कहा अध्ययन किया. यह अति गर्म बृहस्पति ग्रह पृथ्वी से 900 प्रकाश वर्ष की दूरी  पूप्पिस तारामंडल की ओर स्थित है. इसके अध्ययन में जो नतीजे मिले हैं वो अभूतपूर्व हैं, यानी पहली बार मिले हैं और काफी चौंकाने वाले हैं.

एक तरफ बहुत गर्म, दूसरी तरफ बहुत ही ठंडा
अध्ययन के मुख्य लेखिका और ईएसओ की शोधकर्ता जूलिया विक्टोरिसाय साइडेल  ने बताया कि ग्रह का वायुमंडल सीधे तौर पर हमारी मौसम के काम करने समझ को चुनौती दे रहा है. ऐसा लगता है कि यह तो साइंस फिक्शन से भी बाहर की चीज़ है. यह ग्रह 30 घंटे में अपने तारे का चक्कर लगाता है, जिसकी एक तरफ बहुत ही ज्यादा गर्म और दूसरी तरफ बहुत ही ठंडी है.

Exoplanet Atmosphere, बाह्यग्रह वायुमंडल, Exoplanet Discovery, बाह्यग्रह खोज, 3D Atmospheric Mapping, 3D वायुमंडलीय नक्शा, WASP-121b, टायलोस, weird news, bizarre news, shocking news, world, अजब गजब, अजीबोगरीब खबर, जरा हटके,

इस ग्रह का वायुमंडल बहुत ही गर्म ठंडी हवाओं का है जिसमें धातुएं बहती हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Pixabay)

तापमान के इस अंतर की वजह से वहां बहुत ही ज्वलंत किस्म का वायुमंडल है. वहां एक जेट धारा ग्रह की भूमध्य रेखा केपास पदार्थ को घुमा रही है जिसमें, निचले सतर पर गैस गर्म तरफ से ठंडी तरफ की ओर जाती है. ऐसा पहले किसी भी ग्रह में देखने को नहीं मिला है.

बहुत ही तेज तूफानी हवाएं
शोधकर्ताओं को टायलोस के आसमान में अलग अलग ऊंचाइयों पर लोहे और अन्य गैसों की मौजूदगी मिली है. उससे उन्हें बहुत ही तेजी से बहने वाली हवाओं का पता चला है. यहां तक कि हमारे सौमंडल के सबसे ताकतवर तूफान भी उनकी तुलना में बहुत ही शांत हैं. उन्होंने वायुमंडल की परतों में लोहे, सोडियम, और हाइड्रोजन की गतिविधि को मापा और पदार्थ के प्रवाह की पूरी जानकारी हासिल की. शोधकर्ताओं का कहना है कि ऐसा स्पेस टेलीस्कोप से करना बहुत ही मुश्किल काम है.

यह भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने ईजाद किया विचित्र टेस्ट, पता चलेगा कितनी बची है इंसान की जिंदगी, जानें क्या है कीमत?

ग्रह के वायुमंडल के निचले हिस्से ज्यादा गर्म हैं जबकि ऊपर के हिस्से अधिक ठंडे. धातुओं में लोहे के अलावा उन्हें टाइटेनियम की धाराएं भी दिखाई दीं. नेचर में प्रकाशतित अध्ययन से नतीजों से वैज्ञानिक बहुत उत्साहित हैं और इस तरीके से वे उनके वायुमंडल का गहराई से अध्ययन करने की उम्मीद कर रहे हैं.

homeajab-gajab

साइंटिस्ट्स ने दूर के ग्रह के वायुमंडल का बनाया नक्शा, जो दिखा वो सपने में भी

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *