[ad_1]
Agency:News18.com
Last Updated:
अक्षय कुमार महाकुंभ में स्नान करने प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई. महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर होगा.
सादा कुर्ता पायजामा में महाकुंभ पहुंचे अक्षय कुमार
2025 का सबसे बड़ा त्योहार महाकुंभ अभी जारी है. वैसे तो अब तक कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज महाकुंभ में स्नान करने के लिए आ चुके हैं. वहीं, दुनिया भर से लोग प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम पर पवित्र स्नान करने आ रहे हैं. अब इस लिस्ट में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार का नाम भी जुड़ गया है. स्काईफोर्स एक्टर प्रयागराज पहुंचे हैं और उनका स्नान करते हुए वीडियो भी सामने आया है.
अक्षय कुमार 24 फरवरी, सोमवार को सुबह प्रयागराज पहुंचे. सादा कुर्ता पायजामा पहने अक्षय घाट पर पहुंचे और नदी में उतरे. पानी में जाने से पहले उन्होंने हाथ जोड़कर जमीन पर माथा टेका और फिर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में डुबकी लगाई. नहाने के बाद उन्होंने अपने चाहने वालों से हाथ मिलाया.
अक्षय कुमार भी पहुंचे महाकुंभ
घाट पर मौजूद भीड़ ने जैसे ही एक्टर को देखा तो सब उनके वीडियोज बनाने लगे. कुछ उनके नजदीक आने की कोशिश भी कर रहे थे. मगर उनकी सिक्योरिटी ने भीड़ को संभाला. वहीं, सोशल मीडिया पर खिलाड़ी को देखकर फैंस भी रिएक्ट करते दिखे. अक्षय से पहले अनुपम खेर, जूही चावला, विक्की कौशल और तमन्ना भाटिया जैसे कलाकार भी महाकुंभ में शामिल हो चुके हैं.
VIDEO | Maha Kumbh 2024: Bollywood star Akshay Kumar (@akshaykumar) takes a holy dip in Triveni Sangam. #AkshayKumar #MahaKumbh pic.twitter.com/Yo4cUA1hpR
— Press Trust of India (@PTI_News) February 24, 2025
[ad_2]
Source link