[ad_1]
Agency:News18 Jharkhand
Last Updated:
Ajab Gajab News: झारखंड के हजारीबाग में एक पेड़ को पिंजरे में कैद किया गया है. जंजीरों से बांधा गया है. थक-हारकर वन विभा को ऐसा करना पड़ा है. जब लोगों को वजह पता चलती है तो वे दंग रह जाते हैं. जानें सब…
पिंजरे में पेड़
हाइलाइट्स
- हजारीबाग में एक पेड़ को पिंजरे में कैद किया गया
- वन विभाग ने बचाने के लिए पेड़ को लोहे से घेरा
- बहुत महंगी है इस पेड़ की लकड़ी, चोरी का डर
हजारीबाग: आमतौर पशु-पक्षियों को पिंजरे में कैद किया जाता है, क्योंकि पक्षी उड़कर भाग सकते हैं और जानवर पिंजरे से बाहर आकर नुकसान पहुंचा सकते हैं. लेकिन, कभी आपने किसी पेड़ को कैद में देखा है? वो भी जंजीरों से जकड़ा हुआ. ये सुनकर आश्चर्य तो जरूर होगा, लेकिन ये सच है. झारखंड के हजारीबाग में ऐसा पेड़ देखा गया, जिसे सालों से कैद रखा गया है, जैसे वह कहीं भाग जाएगा!
दरअसल, हजारीबाग के वन विभाग कार्यालय परिसर में एक बेश कीमती लाल चंदन का वृक्ष बड़ा होकर तैयार हो गया है. ऐसा कहा जाता है कि यह जिले में इकलौता लाल चंदन का तैयार वृक्ष है. इस कारण से इसके चोरी होने का खतरा काफी है. चोरों ने 31 जनवरी 2021 को इस लाल चंदन के पेड़ को चोरी करने की कोशिश की थी. चोरों ने चंदन के वृक्ष के एक हिस्से को काट भी दिया था.
8 फीट की ऊंचाई तक घेरा गया
उसके बाद इसकी सुरक्षा अब और बढ़ा दी गई. चोरों के खौफ इतना है कि चंदन के इस बड़े पेड़ को लोहे के पिंजरे में कैद किया गया, जंजीरों से जकड़ा गया, ताकि चोर पेड़ को काट न सकें. अगर काट भी लें तो लेकर भाग न सके. पेड़ के तने को लगभग 8 फीट की ऊंचाई तक लोहे से घेर दिया गया है. यही नहीं, वन विभाग की इस पेड़ पर विशेष नजर रहती है.
महंगी होती है ये लकड़ी
वन विभाग के सहायक वन संरक्षक पदाधिकारी एके परमार ने बताया कि लाल चंदन का वृक्ष बेहद कीमती होता है. इसका उपयोग कॉस्मेटिक, पूजन से लेकर कई जगह किया जाता है. अत्यधिक महंगा होने के कारण चोरों की नजर इस चंदन के वृक्ष पर होती है. इस कारण वन विभाग में सुरक्षा के दृष्टिकोण से चारों ओर जंजीर और लोहे से इसे कवर किया गया है.
चोरी हो चुके कई पेड़
आगे बताया, हजारीबाग में कई चंदन के पेड़ चोरी हो चुके हैं. हजारीबाग के खिरगांव स्थित मुक्तिधाम श्मशान घाट के भूतनाथ मंडली के अध्यक्ष मनोज गुप्ता भी बताते हैं कि मुक्तिधाम शमशान घाट में कई चंदन के वृक्ष थे. लेकिन, चंदन के वृक्ष की चोरी हो गई. यही नहीं हजारीबाग के डीएफओ के आवास से भी चंदन के वृक्ष की चोरी हुई है. वन विभाग कार्यालय से तो तीन बार पेड़ों की चोरी हो चुकी है. खिरगांव स्थित मुक्तिधाम से लाखों के चंदन वृक्ष की चोरी हो चुकी है.
एक करोड़ के पेड़ चुरा ले गए
इस संबंध मे भूतनाथ मंडली के तत्कालीन अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज को लेकर आवेदन दिया था. 17 जून 2016 की देर रात अज्ञात चोर चंदन के पेड़ काट कर ले गए. मुक्तिधाम परिसर में 36 चंदन के पेड़ लगाए गए थे. इनमें अब तक 30 पेड़ की चोरी हो चुकी है. दस साल में हजारीबाग से एक करोड़ से अधिक मूल्य के पेड़ की चोरी तस्कर कर चुके हैं. फॉरेस्ट ऑफिस से छह पेड़, डीएफओ आवास से दो पेड़, फॉरेस्ट कालोनी से कुल छह चंदन के पेड़ की चोरी तस्कर कर चुके हैं. कुल मिला कर एक करोड़ से अधिक मूल्य के चंदन के पेड़ की चोरी हो चुकी है.
Hazaribagh,Jharkhand
February 20, 2025, 09:46 IST
[ad_2]
Source link