Headlines

साल 2024 की वो FLOP फिल्म, जिसके लिए हीरो को बोलना पड़ा झूठ- ‘मुझ पर डेढ़ साल तक भारी पड़ा’

[ad_1]

नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन को ‘चंदू चैंपियन’ में दमदार परफॉर्मेंस के लिए काफी सराहना मिली. हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई. हाल ही में कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया कि उन्होंने लीड रोल पाने के लिए डायरेक्टर कबीर खान से झूठ बोला था. उन्होंने कहा कि डेढ़ मिनट के झूठ की वजह से उन्हें फिल्म के लिए डेढ़ साल की कड़ी ट्रेनिंग करनी पड़ी थी.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, एजेंडा आज तक 2024 के एक सेशन के दौरान, कार्तिक आर्यन ने ‘चंदू चैंपियन’ में अपने किरदार को याद करते हुए बताया कि उन्होंने फिल्म में रोल पाने के लिए झूठ बोला था कि उन्हें स्विमिंग आती है. सेशन के दौरान कार्तिक से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी फिल्म के लिए झूठ बोला है. एक्टर ने कबूल किया कि उन्होंने ‘चंदू चैंपियन’ के लिए झूठ बोला था, जब कबीर ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें तैरना आता है.

कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा
कार्तिक आर्यन ने बताया, ‘मैंने पहले ही स्क्रिप्ट पढ़ ली थी और मुझे यह बहुत पसंद आई. इसलिए जब कबीर सर ने मुझसे पूछा कि क्या मुझे प्रोफेशनल तैराकी आती है तो मैंने झूठ बोल दिया और कहा कि हां, मुझे आती है.’ इसके बाद कार्तिक आर्यन ने बताया कि उन पर ये झूठ कितना भारी पड़ा था. उन्हें डेढ़ साल तक स्विमिंग सीखनी पड़ी थी. उन्होंने बताया, ‘ये डेढ़ मिनट का झूठ मुझ पर डेढ़ साल तक भारी पड़ा था. मुझे स्वीमिंग सीखने में डेढ़ साल लगे.’

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई फिल्म
बता दें कि कबीर खान के डायरेक्शन में बनी ‘चंदू चैंपियन’ भारत के पहले पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट मुरलीकांत पेटकर की बायोपिक है. इसमें कार्तिक आर्यन ने मुरलीकांत पेटकर का रोल निभाया और उन्होंने अपने किरदार में ढलने के लिए खूब मेहनत की. कार्तिक आर्यन के बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन ने फैंस को हैरान कर दिया था. ‘चंदू चैंपियन’ की क्रिटिक्स ने खूब तारीफ की, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई. इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान ने मिलकर प्रोड्यूस किया था.

Tags: Entertainment news., Kartik aaryan

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *