[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सिडनी टेस्ट से अच्छी खबर नहीं आ रही. टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए हैं. मैच के दूसरे दिन के खेल में उनको चोट लगी जिसकी वजह से मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. बुमराह की गैर मौजूदगी में विराट कोहली ने कप्तानी का जिम्मा संभाला.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय टीम की चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई. टीम के कप्तान जसप्रीत बुमराह दूसरे दिन के खेल में लंच के बाद चोटिल होने के बाद मैदान से बाहर चले गए. सिडनी से आई खबर के मुताबिक उनको स्कैन के लिए ले जाया गया है. फिलहाल मैच में कप्तान की जिम्मेदारी विराट कोहली निभा रहे हैं.
FIRST PUBLISHED : January 4, 2025, 08:51 IST
[ad_2]
Source link