Headlines

सिर्फ 160 रुपए में साइकिल और 40 हजार में कार, कौड़ियों के भाव में मिलेंगी ये चीजें, इस दिन होगी नीलामी

[ad_1]

Last Updated:

Jamui News: बांका जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा सभी वाहनों की नीलामी की जानी है. ऐसे में उत्पाद विभाग 6 मार्च को शराब के साथ जब्त 59 वाहनों की नीलामी करेगा. जिसमें इन सभी वाहनों की कीमत तय की गई है. नीलामी मे…और पढ़ें

सिर्फ 160 रुपए में साइकिल और 40 हजार में मिलेगी कार, इस दिन होगी नीलामी!

बिहार में इस जगह काफी सस्ते में बिक रही हैं गाड़ियां 

हाइलाइट्स

  • बांका में 6 मार्च को 59 वाहनों की नीलामी होगी.
  • साइकिल का बेस प्राइस 160 रुपए और कार का 40 हजार रुपए तय.
  • नीलामी में भाग लेने के लिए 20% राशि जमा करनी होगी.

बांका. अगर आप बाजार में कोई साइकिल खरीदने जाते हैं, तो उसके लिए आपको 5 से 7 हजार रुपए तक चुकाने पड़ते हैं. अगर आप कोई कार खरीदने जाते हैं, तो उसके लिए आपको कम से कम 5 लाख रुपए लगाने पड़ेंगे. लेकिन बिहार में एक जगह ऐसी है जहां आपको साइकिल खरीदने के लिए केवल 160 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. इतना ही नहीं कार खरीदने के लिए आपको मात्र 40 हजार रुपए का भुगतान करना पड़ेगा. अब आप भी सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर इतनी सस्ती कीमतों पर इन वाहनों की बिक्री नहीं हो सकती, लेकिन यह सच है. दरअसल बिहार के बांका जिले में आप इतनी कम कीमतों में यह सभी वाहन खरीद कर सकते हैं. यहां आपको काफी कम कीमतों पर साइकिल, मोटरसाइकिल, कार मिल जाएंगी, लेकिन इसे खरीदने से पहले आपको एक छोटा सा काम करना होगा. चलिए जानते हैं इसके बारे में

कार का बेस प्राइस 40 हजार रुपए
आपको बता दें, कि बांका जिले में उत्पाद विभाग के द्वारा सभी वाहनों की नीलामी की जानी है. ऐसे में उत्पाद विभाग 6 मार्च को शराब के साथ जब्त 59 वाहनों की नीलामी करेगा. जिसमें इन सभी वाहनों की कीमत तय की गई है. बता दें, कि विभाग के द्वारा साइकिल की कीमत 160 रुपए रखी गई है तो कार का बेस प्राइस 40 हजार रुपए रखा है. 6 मार्च को नीलामी में भाग लेकर आप इन वाहनों की खरीद कर सकते हैं. जैसा कि आपको पता है कि लगातार पुलिस के द्वारा शराब के साथ इन वाहनों को जब्त किया जाता रहता है और बाद में इन सभी वाहनों को नीलाम कर दिया जाता है. तो ऐसे में अगर आप भी सस्ती कीमतों पर इन वाहनों को खरीदना चाहते हैं, तो आप इस नीलामी की प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं.

नीलामी से पहले करना होगा यह काम 
हालांकि आपको नीलामी की प्रक्रिया में भाग लेने से पहले एक जरूरी काम कर लेना होगा. इसको लेकर बांका उत्पाद अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया, कि जिन भी लोगों को वाहन की खरीद करनी है, उन्हें नीलामी से पहले वाहन के निर्धारित मूल्य के 20 प्रतिशत राशि को सुरक्षित जमा करना होगा. इसके लिए चेक या डिमांड ड्राफ्ट के जरिए अधीक्षक मध्य निषेध, बांका के नाम से वाहन के निर्धारित मूल्य के 20 प्रतिशत की राशि जमा करनी होगी. इसके बाद 6 मार्च को नीलामी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी. नीलामी के दौरान बेस प्राइस से वाहन की बोली शुरू होगी और सबसे अधिक बोली लगाने वाले को वाहन की बिक्री कर दी जाएगी. तो ऐसे में आप भी कम कीमतों पर इन वाहनों को खरीदना चाहते हैं तो इसमें हिस्सा ले सकते हैं.

homeajab-gajab

सिर्फ 160 रुपए में साइकिल और 40 हजार में मिलेगी कार, इस दिन होगी नीलामी!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *