Headlines

सुबह सोकर उठी महिला तो कान में होने लगा दर्द, बाहर झांकता दिखा खौफनाक जीव, डर से कांप गए घरवाले!

[ad_1]

Last Updated:

वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर आपका भी कलेजा कांप उठेगा. महिला सुबह जब सोकर उठी तो उसके कान के अंदर से एक खौफनाक जीव बाहर झांक रहा था. नजारा देख घरवाले भी कांप गए.

सुबह सोकर उठी महिला तो कान में हुआ दर्द, बाहर झांकता दिखा खौफनाक जीव, डरे लोग!

Canva से ली गई सांकेतिक तस्वीर.

सोशल मीडिया पर महिला का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपका भी कलेजा कांप उठेगा. इस खौफनाक नजारे को देखकर आप भी सोचेंगे कि आखिर ये कैसे हुआ होगा. दरअसल, रात में एक महिला बिस्तर पर सोने गई. सुबह-सुबह उसकी नींद खुली तो कानों में दर्द महसूस हुआ. उसने जब कान पर हाथ रखा तो कुछ आहट महसूस हुई, जिससे डर कर वो चिल्लाने लगी. चिल्लाने की आवाज सुनकर जब घर वाले पहुंचे तो वो भी डर से कांप गए, क्योंकि महिला के कान के अंदर से एक खौफनाक जीव बाहर झांक रहा था. वो जीव कुछ और नहीं, बल्कि एक छोटा सांप या सांप की मौसी कही जाने वाली बभनी थी. लेकिन महिला के कान में वो कैसे घुसी इस बात का पता नहीं चल सका.

इंस्टाग्राम पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे @rijeshkv_80 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो का कैप्शन है, ‘ओह.. मैं तो यह देखकर ही डर गया.’ वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला परेशान होकर घर के बाहर बैठी हुई है. लेकिन जैसे ही उसके कानों पर नजर जाती है, उसका मंजर देख डर से हालत खराब हो जाती है. उस महिला के कान में एक सांप फंसा हुआ है. बाहर से कोई उसे निकालने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सांप न तो अंदर घुस पा रहा है और ना ही बाहर आ पा रहा है. महिला आराम से बैठकर किसी भी हाल में उसे अपने कान से बाहर निकलवाना चाहती है. हालांकि, एक पल के लिए ऐसा लगता है कि ये शायद सांप की मौसी कही जाने वाली बभनी है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *