Headlines

सुल्तान के सजदे में झुकने को तैयार दिल्ली, कोहली के स्वागत के लिए डीडीसीए कर रहा है बड़ी तैयारी, फैंस को मिलेंगे 10000 फ्री टिकट

[ad_1]

Last Updated:

DDCA ने विराट कोहली के रणजी मैच के लिए स्पेशल प्लान बनाया है. लगभग 10 हजार लोग अरुण जेटली स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे.विराट 13 साल के बाद दिल्ली के लिए रणजी खेलने मैदान पर उतरेंगे जिसको लेकर फैंस के बी…और पढ़ें

सुल्तान के सजदे में झुकने को तैयार दिल्ली, मैच के लिए दिए जाएंगे10000 फ्री पास

किंग कोहली के लिए दिल्ली स्टेडियम में तैयारी शुरु

नई दिल्ली. जिस मैदान पर खेलने के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के लिए दरवाजे खुले हो , जिस पिच पर पहला रन बनाने के बाद संदेश गया हो कि ये बल्लेबाज विश्व क्रिकेट पर राज करने जा रहा है , जिस ड्रेसिंग रूम में बैठकर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के सपने देखे गए हो वो सब अपने सुल्तान का दीदार और इस्तेकबाल करने को तैयार है. 13 साल बाद विराट दिल्ली की तरफ से रणजी खेलेंगे और डीडीसीए उसके लिए तैयारी शुरु कर चुका है.

टीम इंडिया के कई स्टार खिलाड़ी इस समय रणजी ट्रॉफी में खेले और फ्लॉप भी हुए . रोहित शर्मा, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने 23 जनवरी से शुरू हुए मैच में हिस्सा लिया जिनमें जडेजा और गिल ही सम्मानजनक प्रदर्शन कर पाए ,  अब खबर है कि विराट 30 जनवरी से शुरू होने वाले मुकाबले में खेलेंगे. इसके लिए DDCA ने स्पेशल तैयारी की है.

सुल्तान के स्वागत की तैयारी 

विराट का 13 साल बाद रणजी खेलना घर वापसी जैसा है. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली 30 जनवरी से रेलवे के खिलाफ मैच में खेलेंगे. यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट अपनी घरेलू टीम दिल्ली के लिए खेलेंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को लेकर दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) ने खास तैयारी की है. सूत्रों की मानें तो DDCA ने इस मैच में करीब 10 हजार दर्शकों को फ्री एंट्री देने का प्लान तैयार किया है. दर्शकों के लिए नॉर्थ एंड और ओल्ड क्लब हाउस खोला जाएगा. सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे. सभी दर्शख फ्री में इस मैच का लुत्फ उठा सकेंगे. BCCI के नए दिशा-निर्देशों में कहा गया था कि भारत के सीनियर खिलाड़ियों को भी घरेलू क्रिकेट खेलना होगा. इसके बाद कई स्टार खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में खेलते दिखे. अब विराट भी खेलते दिखेंगे. विराट आखिरी बार 2012 में रणजी मैच खेले थे.

कोहली का कोटला कनेक्शन 

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सुल्तान विराट रणजी में भी जब तक खेले राजा की तरह खेले.  कोहली ने दिल्ली के लिए 23 रणजी ट्रॉफी मैच खेले  जिसमें उन्होंने 50.77 की औसत से 1574 रन बनाए . उनके रिकॉर्ड में पांच शतक शामिल हैं. रणजी में उनका सबसे बेहतरीन सीजन 2009-10 का रहा, जब कोहली ने 93.50 की शानदार औसत से सिर्फ तीन मैचों में 374 रन बनाए थे. 2012-13 के सीजन में अपने आखिरी रणजी मैच में 36 वर्षीय कोहली ने 57 रन बनाए थे.कोहली के शुरुआती करियर का सबसे महत्वपूर्ण क्षण 2006 में आया जब वह दिल्ली के लिए कर्नाटक के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम (तब फिरोज शाह कोटला) में खेल रहे थे. मैच के दौरान, कोहली के पिता प्रेम कोहली का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. कोहली, जो 40 रन बनाकर नाबाद थे, इस खबर से बहुत दुखी थे. अपने दुख के बावजूद, वह अगले दिन मैदान पर लौटे और अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण 90 रन बनाए. अपनी पारी के बाद, कोहली अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल हुए. इस घटना ने विराट को बदल दिया. विराट खुद दिल्ली की जर्सी पहन कर मैदान पर उतरेगें तो एक बार वो फ्लैश बैक में जरूर जाएंगे.

homecricket

सुल्तान के सजदे में झुकने को तैयार दिल्ली, मैच के लिए दिए जाएंगे10000 फ्री पास

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *