Headlines

‘सुहाना खान-खुशी कपूर से…’ जूनियर रवीना बता लोग कर रहे राशा ठडानी की तारीफें, 1 ने तो नेपोटिज्म पर कसा तंज

[ad_1]

मुंबई. अभिषेक कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘आज़ाद’ मच अवेटेड सॉन्ग ‘उई अम्मा’ रिलीज हो गया. गाने में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अमन देवगन पर फिल्माया गया है. गाने में राशा की परफॉर्मेंस और फेस एक्सप्रेशन फैंस का दिल जीत रहे हैं. राशा को ऐसे परफॉर्म करते देख कई लोगों को रवीना की याद आ गई, तो कुछ ने राशा को टैलेंटेड स्टारकिड बताया और सुहाना खान और खुशी कपूर से बेहतर अदाकारा बताया. फैंस दिल खोल कर राशा पर प्यार लुटा रहे हैं. इसमें राशा काफी एनर्जेटिक लग रही हैं.

‘उई अम्मा’ गाने में राशा थडानी अपने अट्रैक्टिव डांस मूव्स कहर ढा रही है. वह खूबसूरती और शक्ति के बीच बैलेंस करती हुईं नजर आ रही है. को-एक्टर अमन देवगन के साथ उनकी केमिस्ट्री दमदार है. कुछ घंटे पहले ही आए इस गाने को अबतक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसका म्यूजिक कंपोज अमित त्रिवेदी ने किया है और गाया मधुबती बागची ने हैं.

राशा ठडानी की परफॉर्मेंस की तारीफ

‘उई अम्मा’ के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं. जबकि इसे बोस्को ने कोरियोग्राफ किया है. गाने का विजुअल्स अट्रैक्ट करता है. यूट्यूब पर इस गाने देखने वाले एक यूजर ने लिखा, “उनके डेब्यू के लिए यह गाना बहुत अच्छा है. उनका एक्सप्रेशन अलग लेवेल का है.” दूसरे यूजर ने लिखा,”ओहएमजी… माइंड ब्लॉइंग जूनियर रवीना. राशा के एक्सप्रेशन और डांसिग स्किल रवीना पर गए हैं. निश्चित ही अगली सुपरस्टार होंगी.”

Rasha Thadani fans Comments

राशा ठडानी को लोग बता रहे जूनियर रवीना टंडन.

कैटरीना कैफ- रवीना टंडन से हो रही राशा की तुलना

एक और यूजर ने लिखा, “राशा अपनी मां की तरह ही फीलिंग दे रही हैं.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “राशा, खुशी कपूर और सुहाना खान से ज्यादा एक्सप्रेसिव हैं. वह अगली कैटरीना कैफ हैं.” एक ने तो नेपोटिज्म पर तंज कसते हुए लिखा,”टैलेंट… नेपोटिज्म इस बार सही है.” एक ने तो कैटरीना प्लस रवीना इक्वल टू राशा तक कमेंट कर दिया.

Tags: Bollywood actress, Raveena Tandon

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *