Headlines

सूर्यकुमार के लिए बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे,दे दिया को रिझाने वाला बयान

[ad_1]

Last Updated:

हरफनमौला शिवम दुबे ने खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का बचाव करते हुए कहा कि भारत के टी20 कप्तान ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं. सूर्यकुमार ने आखिरी टी20 अर्धशतक अक्टूबर 2024 में लगाया था. विश्व कप में अब दो महीने से भी कम बाकी है लिहाजा उन पर दबाव बढता जा रहा है. 

सूर्यकुमार के लिए बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे,दे दिया को रिझाने वाला बयानकप्तान को रिझाने के लिए शिवम दुबे ने दिया उनकी बल्लेबाजी को लकर बड़ा बयान

नई दिल्ली.  शिवम दुबे ने खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का बचाव करते हुए कहा कि भारत के टी20 कप्तान ऐसे खिलाड़ी हैं जो अकेले दम पर मैच जिता सकते हैं और सही समय पर फॉर्म में लौटेंगे.  सूर्यकुमार ने आखिरी टी20 अर्धशतक अक्टूबर 2024 में लगाया था. विश्व कप में अब दो महीने से भी कम बाकी है लिहाजा उन पर दबाव बढता जा रहा है.

दुबे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले कहा ,‘‘ वह ऐसा खिलाड़ी है जो अपने दम पर पांचों मैच जिता सकता है. अगर वह फॉर्म में नहीं है तो इसके यह मायने नहीं है कि वह अच्छा खिलाड़ी नहीं है. उन्होंने कहा ,‘‘ वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से है.कोई और वह नहीं कर सकता जो उसने किया है . हां, अभी रन नहीं बन रहे हैं लेकिन सही समय पर वह फॉर्म में लौटेगा  किसी भी समय बड़ी पारी खेल सकता है.

सूर्यकुमार बड़े मैच विनर है

कप्तान सूर्यकुमार यादव के फॉर्म पर बात करते हुए शिवम दुबे ने कहा  कि वह योद्धा है. वह रन बनाये या नहीं , वह ऐसे ही रहेगा. वह हमेशा टीम के लिये कुछ करना चाहता है. वह काफी आक्रामक खिलाड़ी है और 360 डिग्री बल्लेबाज है. उपकप्तान शुभमन गिल भी फॉर्म में नहीं है लेकिन दुबे ने उन पर भी भरोसा जताया. उन्होंने कहा ,‘‘ शुभमन गिल ऐसा खिलाड़ी है कि फॉर्म भले ही ऊपर नीचे रहे, उसका औसत और स्ट्राइक रेट अच्छा रहता है वह इतने साल से भारत के लिये खेल रहा है. दुबे ने कहा ,‘‘ खेल में उतार चढाव आते हैं लेकिन वह भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है.

जूझ रहे हैं कप्तान 

इस साल अब तक भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 18 T20 इंटरनेशनल पारियों में बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 14.20 की औसत से 213 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 125 रहा है, और वह 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं. इस साल भारत के लिए सूर्या का उच्चतम स्कोर 47 रन रहा है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस सीरीज में उन्होंने 12, 5 और 12 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बचे हुए दो मैचों में कप्तान के बल्ले से फैंस एक बड़ी पारी की उम्मीद लगाए बैठे है और तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स भी उनके बल्लेबाजी क्रम को स्थिर देखना चाहते है क्योंकि जरूरत से ज्यादा एक्सपेरीमेंट से सबसे ज्यादा नुकसान कप्तान को ही हो रहा है.

homecricket

सूर्यकुमार के लिए बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे,दे दिया को रिझाने वाला बयान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *