Headlines

सेकंड हैंड कपड़ा खरीदने गया शख्स, झट से उठा लिया एक साधारण सा सूट, जब पता लगी उसकी असलियत तो उड़ गए होश!

[ad_1]

Last Updated:

यह कहानी साबित करती है कि किस्मत कब, कहां और किस पर मेहरबान हो जाए, कोई नहीं जानता. थ्रिफ्ट स्टोर में मजे-मजे में गया शख्स सिर्फ ₹800 में Christian Dior जैसा महंगा सूट पाकर रातों-रात वायरल हो गया, जिसकी कीमत ऑनलाइन लाखों में है.

सेकंड हैंड कपड़ा खरीदने गया शख्स, झट से उठा लिया एक साधारण सा सूट......सेकंड हैंड दुकान में सस्ते में मिला लाखों का सूट(फोटो:Reddit-@r/ThriftStoreHauls)

कभी-कभी जिंदगी सबसे बड़ा सरप्राइज वहीं छुपा देती है, जहां हम सबसे कम उम्मीद करते हैं. सोचिए एक शख्स बस ऐसे ही टाइम पास करने के लिए एक थ्रिफ्ट स्टोर में घुस गया। जेब में चंद रुपए और दिमाग में कोई प्लान नहीं. लेकिन किस्मत ने जैसे उसके लिए खास प्लॉट तैयार कर रखा था! उसे क्या पता था कि ₹800 के आसपास मिले एक पुराने सूट की असली कीमत लाखों में निकलेगी!

दरअसल, एक व्यक्ति ने रेडिट पर अपनी कहानी शेयर करते हुए बताया कि वह बिना किसी मन के Goodwill (गुडविल) स्टोर में चला गया. वहां कपड़े देखते-देखते उसकी नजर एक ग्रे रंग के सूट पर पड़ी, जो पहली नजर में बिल्कुल साधारण लग रहा था. लेकिन जब उसने उसे पहनकर देखा, तो फिटिंग लगभग परफेक्ट लगी. जैसे ही उसने सूट के अंदर लगा लेबल चेक किया, वह हैरान रह गया! यह कोई आम ब्रांड नहीं बल्कि Christian Dior का सूट था. ऑनलाइन ऐसे सूट की कीमत करीब £1,000 से £3,000 यानी लाखों में होती है. वह मजाकिया अंदाज में लिखता है- “शायद यह मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी खोज है 100% वर्जिन वूल का Christian Dior सूट. यह मुझे सिर्फ $9.99 (लगभग ₹ 898–900 के आसपास), वह भी 10% डिस्काउंट के साथ मिल गया!”

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *