[ad_1]
Last Updated:
अमेरिका के एक शख्स ने थ्रिफ्ट स्टोर (सेकंड-हैंड दुकान) से खरीदी गई एक जैकेट में छिपे हुए 500 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) पाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. आमतौर पर लोग ऐसे स्टोरों में सस्ते सौदे की तलाश करते हैं, लेकिन हर किसी की किस्मत इतनी जोरदार नहीं होती.
शख्स ने सेकंड हैंड कोट खरीदा, मगर उसके अंदर उसे हैरान करने वाली चीज मिली. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)आपने एक कहावत सुनी होगी, ‘देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के’. ऐसा ही कुछ एक अमेरिकी शख्स के साथ हुआ जो एक थ्रिफ्ट स्टोर, यानी सेकंड हैंड सामान बेचने वाली दुकान में पहुंचा. शख्स ने एक सेकंड हैंड कोट खरीदा पर जब उसने घर जाकर उस कोट की जेब को टटोला तो उसमें से ऐसा कुछ निकला कि उसकी किस्मत बदल गई. चलिए आपको बताते हैं कि आखिर उसमें ऐसा क्या था.
अमेरिका के एक शख्स ने थ्रिफ्ट स्टोर (सेकंड-हैंड दुकान) से खरीदी गई एक जैकेट में छिपे हुए 500 डॉलर (करीब 41,000 रुपये) पाकर इंटरनेट पर सनसनी मचा दी. आमतौर पर लोग ऐसे स्टोरों में सस्ते सौदे की तलाश करते हैं, लेकिन हर किसी की किस्मत इतनी जोरदार नहीं होती. मगर इस ग्राहक के साथ जो हुआ, वह हर बार्गेन हंटर का सपना होता है, एक ऐसी चीज़ खरीदना जिसकी असली कीमत उम्मीद से कहीं ज्यादा निकल आए. यह किस्सा उस समय शुरू हुआ जब यह व्यक्ति एक थ्रिफ्ट स्टोर में कपड़ों के सेक्शन में घूम रहा था. उसकी नज़र एक नई पार्का जैकेट पर पड़ी, जिसके टैग भी अब तक लगे हुए थे. उसे लगा कि यह उसकी पुरानी जैकेट की जगह लेने के लिए बिल्कुल सही रहेगी, इसलिए उसने इसे खरीद लिया लेकिन असली सरप्राइज़ उसे घर पहुंचने पर मिला.
[ad_2]
Source link