Headlines

सेमेस्टर होने वाला था खत्म, बच्चों के लिए प्रोफेसर क्लास में ही करने लगे डांस, वीडियो देख लोग बोले- ‘वाह सर!’

[ad_1]

Last Updated:

अमेरिका के व्हार्टन स्कूल के प्रोफेसर ने सेमेस्टर के आखिर में बच्चों का तनाव दूर करने के लिए शानदार डांस किया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग प्रोफेसर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

सेमेस्टर होने वाला था खत्म, बच्चों के लिए प्रोफेसर क्लास में ही करने लगे......प्रोफेसर ने बच्चों के खुशी के लिए क्लास में किया जबरदस्त डांस(फोटो:Instagram- @whartonschoo)

सेमेस्टर का आखिरी समय होता है प्रोजेक्ट्स, असाइनमेंट्स और एग्जाम्स के तनाव से भरा हुआ. हर बच्चा इस फाइनल वीक को किसी तरह पार करना चाहता है. लेकिन सोचिए, अगर इसी तनाव के बीच कोई ऐसा पल आ जाए, जो पूरी क्लास की थकान मिटा दे, कुछ ऐसा जो किताबों, नोट्स और टेंशन के माहौल को अचानक हंसी और तालियों में बदल दे! अमेरिका के व्हार्टन स्कूल में बिल्कुल ऐसा ही हुआ, जहां एक प्रोफेसर ने अपनी क्लास को ऐसा यादगार सरप्राइज दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करने लगे.

दरअसल, एक वीडियो अमेरिका के मशहूर Wharton School में शूट किया गया, जहां सेमेस्टर के आखिरी दिन प्रोफेसर ने अपने छात्रों को अलविदा कहने के लिए एक बिल्कुल अलग अंदाज चुना. क्लास में खड़े-खड़े उन्होंने अचानक म्यूजिक प्ले किया, और सबके सामने नाचना शुरू कर दिया! छात्र पहले तो चौंक गए, लेकिन कुछ ही सेकंड में पूरा माहौल तालियों, हंसी और चियर से गूंज उठा. क्लास का माहौल जो कुछ ही मिनट पहले पढ़ाई और प्रोजेक्ट के बोझ से भरा था, अचानक एक मजेदार पार्टी में बदल गया.

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *