[ad_1]
Last Updated:
सैफ अली खान ने पुलिस को अपना बयान दे दिया है, लेकिन उनकी चोटों को लेकर हाल में दो नेताओं ने सवाल उठाए थे. सैफ ने तो इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो ड्राइवर ने करारा जवाब दिया औ…और पढ़ें
सैफ अली खान और भजन सिंह राणा फोटो के लिए पोज देते हुए.
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर पर हुए हमले के महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे और शिवसेना नेता संजय निरुपम ने एक्टर की चोटों को पर सवाल उठाए थे. इस पर सैफ ने तो कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन उन्हें अस्पताल पहुंचाने वाले ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने करारा जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि सैफ कोई एक्टिंग नहीं कर थे. उनके कपड़े खून में लथपथ थे और शरीर से खून बह रहा था. उन्होंने सैफ के सही सलामत चलने पर भी प्रतिक्रिया दी.
ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा ने आईएएनएस को दिए बयान में कहा, “जब मैंने सैफ अली खान को पहली बार देखा तो उनका कुर्ता खून से लथपथ था और उनके शरीर से खून बह रहा था.” भजन सिंह से जब पूछा गया कि आपने जिस हालत में सैफ को देखा था क्या 5 दिनों में इतना फिट होना मुमकिन है?
इस पर उन्होंने कहा, “लीलावती अस्पताल के डॉक्टर अच्छे हैं और बेहतरीन सर्जन हैं. इस बात का जवाब मेरे या किसी से भी बेहतर वही बता सकते हैं. इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए क्योंकि वह एक्टिंग नहीं कर रहे थे.” उन्होंने कहा कि वारदात की रात रिक्शे में तीन लोग सवार थे. सैफ के साथ एक छोटा बच्चा तथा एक और शख्स था.”
खुद भी डर गए थे भजन सिंह राणा
भजन सिंह राणा ने आगे कहा, “उन्हें जब मैंने देखा तो देखकर कहीं से नहीं लग रहा था कि सैफ अली खान नाटक कर रहे थे. जख्म ताजा था. वह खून से लथपथ थे. उन्हें उस हालत में देखकर मैं खुद डर गया था और सोच रहा था कि जल्द से जल्द यहां से चला जाऊं, मैं घबरा गया था. मैं रिक्शा चलाने का काम करता हूं. मुझे सोशल वर्कर फैजान अंसारी ने 11 हजार रुपये की मदद की. सैफ अली खान ने 51 हजार रुपए देकर आर्थिक मदद की, लेकिन मैं किसी से मांगने नहीं जाता हूं. अगर कोई देता है तो उसे ले लेता हूं.”
संजय निरुपम ने उठाया था ये सवाल
बता दें, संजय निरुपम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर सैफ की हालत को लेकर शक किया था. उन्होंने पोस्ट में लिखा था, “पीठ में चाकू घुसना और सर्जरी के कुछ समय बाद ही एक्टर का इतना फिट रहना, कमाल है ना?” मंत्री नितेश राणे ने भी सैफ की चोटों को लेकर शक जाहिर किया था.
Mumbai,Maharashtra
January 26, 2025, 10:44 IST
[ad_2]
Source link