[ad_1]

टीवी पर अक्सर आपने वो विज्ञापन देखा होगा, जिसमें डायलॉग है, ‘Men will be Men’ यानी मर्द तो मर्द होंगे. कुल मिलाकर इस विज्ञापन का साफ कहना है कि पुरुष सुधर नहीं सकते. सोशल मीडिया पर भी ऐसे कई वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. इनमें से कोई मर्द अपने पड़ोसन को छुप-छुपकर देखता है, तो कोई लड़का अपनी क्लासमेट को ताड़ता है. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वो इन सबसे हटके है. इस वीडियो में एक शख्स यूनिसेक्स सैलून में बाल कटवाने जाता है. उस सैलून में लड़की भी बाल काटने का काम करती है. ऐसे में ये लड़का नाई से बाल कटवाते-कटवाते पलट-पलटकर उस लड़की को ताड़ने लगता है. बार-बार सिर सीधा करने के बावजूद जब लड़का नहीं मानता तो बार्बर उसकी मनोकामना को पूरा करने का फैसला लेता है.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स किसी सैलून में अपना बाल कटवाने गया है. वो नाई से बाल कटवा रहा होता है, लेकिन उसका ध्यान कहीं और है. दरअसल, शख्स के ठीक पीछे एक खूबसूरत लड़की बैठी हुई है. ऐसे में नाई जैसे ही शख्स के सिर को आगे तरफ झुकाता है, ताकि पीछे के बाल को सही तरीके से काट सके. कुछ पल में शख्स का सिर अपने आप ऊपर उठता है और पीछे की तरफ पलट जाता है. नाई दोबारा उसके सिर को घुमाकर नीचे करता है, लेकिन दूसरी बार में भी शख्स का सिर पीछे की तरफ चला जाता है. वो शख्स बाल कटवाते-कटवाते पीछे बैठी लड़की को ताड़ना चाह रहा है. लड़की सिर पर ग्लव्स लगाए मोबाइल देखने में व्यस्त है. चूकि ऐसा लगता है कि वो भी सैलून में काम करती है. ऐसे में बार्बर अपने कस्टमर की मनोकामना को पूरा करने का फैसला लेता है. कस्टमर का सिर नीचे करने के बाद लड़की को सामने खड़ी कर देता है.
[ad_2]
Source link