Headlines

सोनम कपूर की रैंप वॉक पर फूट पड़े आंसू! इस फैशन डिजाइनर की याद ने दिल छुआ, देखिए क्या हुआ!

[ad_1]

Last Updated:

सोनम कपूर ने रोहित बल की याद में आयोजित फैशन शो में इमोशनल होकर रैंप वॉक किया. उन्होंने ऑफ-व्हाइट ड्रेस और गुलाब के फूलों से सजे लुक में सबका ध्यान खींचा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

सोनम कपूर की रैंप वॉक पर निकल पड़े आंसू! इस फैशन डिजाइनर की याद ने छुआ दिल

सोनम कपूर हुईं भावुक….(फोटो साभार- instagram)

हाइलाइट्स

  • सोनम कपूर ने रोहित बल की याद में रैंप वॉक किया.
  • सोनम का इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.
  • सोनम ने ऑफ-व्हाइट ड्रेस और गुलाब के फूलों से सजा लुक पहना.

नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं. उनका स्टाइल हमेशा ही लोगों का ध्यान खींचता है. चाहे वो किसी इवेंट में हो या सोशल मीडिया पर, सोनम के लुक्स हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में सोनम कपूर को एक फैशन शो में रैंप वॉक करते हुए देखा गया. लेकिन इस खास मौके पर उन्होंने इमोशनल हो कर रोने की वजह से सबका ध्यान खीचा. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनम जैसे ही ऑफ-व्हाइट ड्रेस में रैंप पर उतरीं, उन्हें याद आया कि ये फैशन शो दिग्गज डिजाइनर रोहित बल की याद में आयोजित किया गया था.

रोहित बल, जो एक फेमस फैशन डिजाइनर थे, का पिछले साल 1 नवंबर को निधन हो गया था. इस शो के दौरान सोनम कपूर, करीना कपूर, अनन्या पांडे जैसी बड़ी हस्तियों ने उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दी थी. सोनम को कई बार रोहित बल की डिजाइन की गई आउटफिट्स में देखा जा चुका था और उन्होंने उनके लिए रैंप वॉक भी किया था. यही वजह थी कि शो के दौरान सोनम रोहित बल को याद कर इमोशनल हो गईं.

सोनम का लुक और मेकअप

सोनम कपूर ने इस रैंप वॉक के दौरान ऑफ-व्हाइट ड्रेस पहनी थी और उस पर एक डिजाइनर श्रग कैरी किया था. उनके बालों में असली गुलाब के फूल लगे हुए थे और हाथों में भी गुलाब के फूल थे. उनका लुक बहुत प्यारा और खूबसूरत था और हल्का मेकअप और डार्क लिपस्टिक ने उनकी खूबसूरती को और निखारा.

सोनम का बयान

सोनम ने इस शो के बाद एएनआई से बातचीत में कहा, ‘मैं गुड्डा (रोहित बल) के लिए यहां आकर बहुत खुश हूं. मुझे उनकी डिजाइन की ड्रेस पहनने और उनके लिए वॉक करने का सौभाग्य मिला. उनका ये आखिरी शो मेरे लिए बहुत खास और इमोशनल था.’ सोनम ने रोहित बल की डिजाइन्स की तारीफ करते हुए कहा कि उनकी डिजाइन्स बहुत बेहतरीन और सुंदर होती थीं, यही उन्हें खास बनाता था.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *