Headlines

सोनू सूद ने सहरसा के मो. सिकंदर के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी उठाई

[ad_1]

Agency:News18 Bihar

Last Updated:

एक्टर सोनू सूद ने अपने एक्स हैंडल पर सिकंदर से बातचीत का वीडियो पोस्ट किया है. जिसके बाद वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं. बता दें कि सोनू सूद अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे.

X

सिकंदर

सिकंदर से बात करते हुए अभिनेता सोनू सूद

हाइलाइट्स

  • सोनू सूद ने सिकंदर के बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी ली.
  • सोनू सूद ने इंडिया गेट पर पॉपकॉर्न बेचने वाले सिकंदर से मुलाकात की.
  • सोनू सूद की दरियादिली की चर्चा सहरसा में हो रही है.

सहरसा. बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद की दरियादिली की कहानी हर किसी की जुबान पर है. कोई सोनू सूद को फरिश्ता कहता है तो कोई उन्हें लोगों का मसीहा कहता है. सहरसा जिले में एक बार फिर सोनू सूद की चर्चा होने लगी है यह चर्चा तब होने लगी जब दिल्ली में सोनू सूद अपने फतेह फिल्म की शूटिंग कर रहे थे यह शूटिंग दिल्ली के इंडिया गेट पर चल रही थी.

इसी बीच सोनू सूद की नजर सहरसा के रहने वाले मो. सिकंदर पर पड़ी. सिकंदर इंडिया गेट पर साइकिल पर पॉपकॉर्न, कैंडी बेचते नजर आए. फिर क्या था सोनू सूद अपने आप को रोक नहीं पाए और सिकंदर के पास पहुंच गए. जैसे ही वह सिकंदर के पास पहुंचते हैं तो पहले उसका परिचय जानने की कोशिश करते हैं फिर उनके परिवार की स्थिति को जानते हैं. दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई, इस दौरान सोनू सूद ने सिकंदर को ऐसा आश्वासन दिया कि वह खुशी के मारे झूम उठे.

कोई बोला मसीहा, तो कोई बोला फरिश्ता
दरअसल, अभिनेता सोनू सूद ने सिकंदर से बातचीत करते समय का यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर भी लगाया है. जिसके बाद से जिले में सोनू सूद चर्चा का विषय बन गए हैं और एक बार फिर सोनू सूद की चर्चा होने लगी है. लोग सोनू सूद को गरीबों का मसीहा कह कर बुला रहे हैं तो वहीं कई लोग फरिश्ते का भी नाम दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर सोनू सूद के इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

सिकंदर के बच्चों की पढ़ाई की उठाई जिम्मेदारी
आपको बता दें कि सहरसा के रहने वाले मोहम्मद सिकंदर के तीन पुत्र है. सोनू सूद ने सिकंदर से पूछा आप आगे क्या चाहते हैं तो सिकंदर ने बताया कि वह अपने तीनों पुत्र को अच्छे स्कूल में पढ़ना चाहते हैं फिर क्या था सोनू सूद ने सिकंदर को यह आश्वासन दिया कि उनकी पढ़ाई की चिंता ना करें. जानकारी अनुसार मो. सिकंदर दिल्ली के इंडिया गेट के साथ-साथ अन्य कई जगहों पर साइकिल पर पॉपकॉर्न सहित अन्य खाने का सामान बेचते हैं. कड़ी मेहनत के बाद जो कमाई होती है उससे उनका घर चलता है. परिवार से दूर रहकर सिकंदर अपने परिवार को चलाने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं वहीं सोनू सूद से मिलने के बाद सिकंदर भी खुशी के मारे झूम उठे.

homeentertainment

पॉपकॉर्न वाले के लिए मसीहा बने सोनू सूद, दिया ऐसा गिफ्ट.. सुनकर झूम उठा सिकंदर

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *