[ad_1]
Last Updated:
सोने के तस्कर आए दिन कस्टम से बचने के लिए नए तरीके अपनाते हैं. हाल ही में जापान में विग और कपड़ों में छिपा सोने का पाउडर पकड़ा गया. टोक्यो एयरपोर्ट पर 2.6 किलो सोने का पाउडर पकड़ा गया. इसके अलावा तस्कर एयर कम्प…और पढ़ें
सोने की तस्करी के तरीकों में अब तस्कर बहुत बदलाव करने लगे हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
हाइलाइट्स
- जापान में सोने की तस्करी के नए तरीके अपनाए जा रहे हैं
- टोक्यो एयरपोर्ट पर 2.6 किलो सोने का पाउडर पकड़ा गया
- तस्कर सोने को विग और कपड़ों में छिपा रहे हैं
दुनिया भर में सोने की तस्करी आज भी बहुत होती है. इसके रोकने के लिए दुनिया के अन्य देशों सहित भारत सरकार ने भी कई सख्त नियम और पाबंदियां लगा रखी हैं. लेकिन तस्कर लोग बाज नहीं आते हैं और इंटरनेट की दुनिया में इनके नए नए उपाय उजागर होते रहते हैं. वहीं जब भी सोने के दाम बढ़ते हैं, तब तस्करी के नए तरीकों की चर्चा होने लगती है. हाल ही में सोने की तस्करी के उस तरीके की चर्चा है, जिसका कुछ समय पहले ही जापान में टोक्यो एयरपोर्ट पर खुलासा हुआ था. इसमें सोने का पाउडर बना कर विग और अंदरूनी वस्त्रों में छिपाया गया था.
सोने के बिस्कुट नहीं, सोने का पाउडर
कुछ समय से जापान में सोने की तस्करी तेजी से बढ़ी है. तभी से कस्टम अफसरों के साथ ही तस्कर भी चौकन्ने हो गए हैं और नए नए तरीके अपना रहे हैं. इनमें उन्होंने डाक से सोने का पाउडर के अलावा पाउडर को चाय की पत्तियों में मिला कर तस्करी करना भी शामिल है. टोक्यो के हानेदा एयरपोर्ट में, बीते सितंबर को ही हॉन्गकॉन्ग से आए दो चीनी नागारिक पकड़े गए थे. उन्होंने विग और अंदरूनी कपड़ों में 2.6 किलो का सोने का पाउडर छिपाया गया हुआ था.
और भी कई तरीके
ऐसा नहीं है कि पहले विग में तस्करी नहीं होती थी. लेकिन महीन पाउडर बना कर कपड़ों में छिपाने का यह तरीका नया था. लेकिन समग्लर्स केवल इन्हीं तरीकों पर रुके नहीं हैं. वे सोने को एयर कम्प्रेसर तक में छिपाने लगे हैं. इस तरह की घटना पिछले साल ही अप्रैल में हॉन्गकॉन्ग में हुई थी. यह बीते 24 साल में जप्त किया गया सबसे बड़ा जखीरा था.
तस्करों ने मशीनों के उपकरणों में हेरफेर कर तस्करी का नया तरीका निकाला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Canva)
कैसे उजागर हुआ मामला?
तस्करों ने मशीनों के रोटर्स, गियर्, स्क्रू शाफ्ट को हटा कर उनके सोने से पिघले और स्टील के रंग से पुते हुए वैसे ही हिस्से बना कर मशीन में फिट किए थे. अधिकारियों ने रोटर के दोनों हिस्सों में ग्लू पाया और जब उसे हथौड़े से हलके से ठोका तो कुछ असामान्यता पाई क्योंकि धातु कुछ कमजोर सी लगी. पेंट हटाने पर उन्हें सोने की सतह साफ दिख गई और असलियत सामने आ गई.
यह भी पढ़ें: 6 मिनट के लिए मर गया था शख्स, इस दौरान आफ्टरलाइफ के हुए ऐसे अनुभव, आपबीती ने मचाई हलचल
जापान में सोने या चांदी की छड़ को लाने पर 10 फीसदी टैक्स देना होता है. इसलिए वहां सोने की तस्करी की कोशिशें ज्यादा होती हैं. वहीं हॉन्गकॉन्ग इस तरह का कोई टैक्स नहीं लगता है. ऐसे में हॉन्गकॉन्ग से जापान चोरी से सोना ले जाने पर तस्कर रैकेट को सीधा 10 फीसदी का फायदा होता है. वहीं रूस यूक्रेन संघर्ष, डोनाल्ड ट्रम्प का अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुनाव, जैसी घटनाओं के चलते सोने में निवेश बढ़ गया है. जिससे सोने की मांग बढ़ गई है.
February 13, 2025, 15:12 IST
[ad_2]
Source link