Headlines

सोहेल खान बिना हेलमेट बाइक चलाने पर विवाद, सोशल मीडिया पर मांगी माफी.

[ad_1]

Last Updated:

सोहेल खान बिना हेलमेट बाइक चलाते वीडियो में दिखे, वायरल होने पर विवाद बढ़ा. उन्होंने क्लॉस्ट्रोफोबिया का हवाला देते हुए माफी मांगी और आगे नियम पालन का वादा किया. चलिए बताते हैं आखिर ये विवाद कैसे गरमाया.

सोहेल खान ने पहले चलाई बिना हेलमेट बाइक, फिर वीडियो बनाने वाले को दी गाली

एक्टर सलमान खान के भाई सोहेल खान एक वीडियो के चलते विवादों में घिरते नजर आए. दरअसल वह बिना हेलमेट बाइक चलाते दिखे. जब एक शख्स ने उनका वीडियो रिकॉर्ड किया तो वह उन्हें गाली भी देने लगे. ये पूरी घटना क्लिप में कैद हो गई और जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का धड़ल्ले से रिएक्शन भी देखने को मिला. जब ये मामला हद से ज्यादा बढ़ गया तो सोहेल खान का रिएक्शन भी आया. उन्होंने माफी मांगते हुए बताया कि आखिर वह क्यों बिना हेलमेट के बाइक चला रहे थे.

एक्स पर सोहेल खान ने एक पोस्ट लिखा. जहां उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और बताया कि वह क्यों हेलमेट के बिना गाड़ी चला रहे थे. साथ ही उन्होंने अपने फैंस से हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की सलाह दी.

बिना हेलमेट बाइक चलाने पर सोहेल खान की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर इस विवाद पर सोहेल खान ने लिखा, ‘मैं सभी बाइक चलाने वालों से रिक्वेस्ट करता हूं कि सभी हेलमेट जरूर पहने. मैं खुद कई बार ऐसा नहीं कर पाता हूं. दरअसल मुझे क्लॉस्ट्रोफोबिया (घुटन) महसूस होने लगता है. लेकिन ये कोई बहाना नहीं है. राइडिंग मेरा बचपन से ही पैशन रहा है. इसकी शुरूआत साइकिल से हुई और फिर मैं बाइक चलाने लगा. मैं ज्यादातर देर रात को ही बाइक चलाता हूं जब ट्राफिक ज्यादा नहीं होता और कोई रिस्क नहीं लेता हूं. बहुत ही धीरे और सुकून के साथ ड्राइव करता हूं.’

View this post on Instagram



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *