[ad_1]
Last Updated:
थक जाने पर सभी थोड़ी देर के लिए सोना पसंद करते हैं. ज़रा सोचिए कभी आप सोएं और जब सोकर जागें तो आपकी पूरी दुनिया ही बदल चुकी हो, तो क्या होगा? सोचकर ही डर लग रहा होगा लेकिन एक महिला के साथ ऐसा ही हुआ.
सोते-सोते 17 साल पीछे चली गई महिला. (Photo- AI)
टाइम ट्रैवेलिंग की बातें हम सभी सोचते हैं. जब कभी अपने पुराने दिन याद आते हैं, तो आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि काश, हम समय में पीछे जा सकते. हालांकि ये सिर्फ कहने की बातें हैं, अगर हम पीछे जाएंगे, तो तरह-तरह की समस्याएं पैदा हो जाएंगी. अगर आपको हमारी बातें मज़ाक लग रही हैं, तो चलिए आज आपको एक ऐसी महिला की कहानी सुनाते हैं, जिसके साथ कुछ ऐसा ही हुआ.
थक जाने पर सभी थोड़ी देर के लिए सोना पसंद करते हैं. ज़रा सोचिए कभी आप सोएं और जब सोकर जागें तो आपकी पूरी दुनिया ही बदल चुकी हो, तो क्या होगा? सोचकर ही डर लग रहा होगा लेकिन नेश पिले नाम की महिला के साथ जो हुआ, वो अपने आपमें काफी अजीब था. वो अच्छी-भली ज़िंदगी जी रही थी, जो पलभर में 17 साल पीछे चली गई.
नींद से जागी, तो पहुंच गई 17 साल पीछे
नेश पिले (Nesh Pillay) नाम की एक 34 साल की महिला की कहानी बेहद अजीब है. वो एक दिन अपने घर में आराम से सो रही थी. झपकी के बाद जब उसकी नींद खुली तो उसके लिए पूरी दुनिया की 17 साल पीछे पहुंच चुकी थी. उसने अपने घर में 32 साल के आदमी और एक छोटी बच्ची को देखा, तो वो बिल्कुल कनफ्यूज़ हो गई. वो किसी को पहचान नहीं पा रही थी क्योंकि वो खुद को सिर्फ 17 साल की लड़की समझ रही थी, जिसकी अभी शादी भी नहीं हुई है. उसे पुराना कुछ भी नहीं याद था. अपने पति को टैक्सी ड्राइवर समझ रही थी, जबकि वो लगातार उसे अपनी पहचान बता रहे थे.
प्यार ज़िंदा रहता है …
डॉक्टरों के मुताबिक नेश को ट्रॉमेटिक ब्रेन इंजरी हुई है, जिसकी वजह से वे उनकी याददाश्त शॉर्ट टर्म हो गई है. इस दौरान उनके पति ने उनका साथ दिया और उन्हें दोबारा उन्हीं से प्यार हो गया. नेश बताती हैं कि उन्हें इस बात का सबसे ज्यादा दुख है कि वो अपनी बेटी को ही भूल गईं. हालांकि वे दोबारा एक परिवार हैं और उनका अब एक बेटा भी है. नेश आज भी अपनी 20 फीसदी से ज्यादा याददाश्त नहीं रख पाती हैं. उन्हें दो दिन पहले की बातें मुश्किल से याद रहती हैं और कई बार तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आता है.
February 11, 2025, 08:41 IST
[ad_2]
Source link