[ad_1]
Last Updated:
सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी वायरल हो गई है, जिसमें उसने अपनी सौतेली बहन को सगाई की पार्टी में ध्यान खींचने की उसकी कोशिश पर ऐसा जवाब दिया कि लोग उसे “आइकॉनिक रिवेंज” कह रहे हैं. दुल्हन की बहन चाह रही थी कि वो सगाई में दुल्हन जैसा गाउन पहने. दुल्हन ने ऐसा आइडिया खोजा कि वो हैरान रह गई.
दुल्हन ने रची साजिश, बहन भड़की. (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)शादियों में एक अनकहा नियम होता है. लाल रंग का लहंगा सिर्फ दुल्हन ही पहनती है. इसी प्रकार विदेशों में सफेद गाउन को लेकर भी ऐसा ही नियम होता है. पर जब कोई दूसरी महिला सफेद गाउन पहन लेती है तो दुल्हन का मूड ऑफ हो जाता है. ऐसा ही एक दुल्हन के साथ भी हुआ जिसे पता चला कि उसकी बहन उसकी शादी में दुल्हन जैसा सफेद गाउन पहनने के बारे में सोच रही है.
सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी वायरल हो गई है, जिसमें उसने अपनी सौतेली बहन को सगाई की पार्टी में ध्यान खींचने की उसकी कोशिश पर ऐसा जवाब दिया कि लोग उसे “आइकॉनिक रिवेंज” कह रहे हैं. 24 वर्षीय इस महिला ने बताया कि उसकी और उसकी सौतेली बहन हीथर की कभी नहीं बनी. संबंधों की जटिलता और बढ़ जाती है क्योंकि उसकी सौतेली मां भी उसे पसंद नहीं करती. महिला ने Reddit पर पूरी घटना साझा की. उसने लिखा, “हीथर हमेशा मुझसे आगे निकलने की कोशिश करती है, जबकि हमारी आर्थिक स्थिति हमेशा समान रही है. पिछले महीने मेरी सगाई हुई और शनिवार को सगाई पार्टी थी. पार्टी को हमने कैज़ुअल-फॉर्मल रखा था, अच्छे कपड़े, पर ऐसा नहीं कि लोग समझें कि हम ‘मेट गाला’ में जा रहे हैं.”
[ad_2]
Source link