[ad_1]
Last Updated:
स्वरा भास्कर को अपनी बेबाकी के लिए जाना जाता है. एक्ट्रेस लंबे वक्त से राजनीति से जुड़े मुद्दों पर बयान देती आ रही हैं. इसके अलावा उन्हें कई बार प्रोटेस्ट का हिस्सा बनते भी देखा गया है. 26 जनवरी को उन्होंने दो प…और पढ़ें
स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर गुस्सा जाहिर किया है.
हाइलाइट्स
- गुस्से में हैं स्वरा भास्कर.
- दो पोस्ट बनी वजह?
- इंस्टाग्राम पर निकाली भड़ास.
नई दिल्ली. तनु वेड्स मनु एक्ट्रेस स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. गुरुवार (30 जनवरी) को स्वरा का के X अकाउंट को परमानेंट सस्पेंड कर दिया गया. कहा जा रहा है कि कार्रवाई 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस पर उन्होंने महात्मा गांधी को लेकर जो दो पोस्ट किए थे, उसके बाद की गई है. क्योंकि वो कथित कॉपीराइट उल्लंघन है. 36 साल की स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की टीम से मिले एक ईमेल का स्क्रीनशॉट शेयर किया और इस फैसले को ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘अस्वीकार्य’ बताया.
अपने कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘आप ये सब यूं ही नहीं कह सकते. डियर X, मेरे दो ट्वीट में से दो तस्वीरों को कॉपीराइट उल्लंघन में मार्क किया गया है. मैं अपने X अकाउंट को नहीं खोल सकती और आपकी टीम की तरफ से इसे पर्मानेंटली सस्पेंड कर दिया है.’
गांधी को लेकर किया था ये पोस्ट
स्वरा ने अपने पहले पोस्ट में लिखा, ‘एक तस्वीर में ऑरेंज बैकग्राउंड था और हिंदी की देवनागरी लिपि में लिखा था- ‘गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल अभी जिंदा हैं’. ये भारत में प्रगतिशील आंदोलन का लोकप्रिय नारा है. इसमें कोई कॉपीराइट उल्लंघन की बात नहीं है’
‘मेरे बच्चे को पसंद करने का कॉपीराइट है?’
उन्होंने आगे लिखा- दूसरी तस्वीर मेरे खुद के बच्चे की तस्वीर है, जिसमें उसका चेहरा छुपा हुआ है. वो भारत का झंडा लहरा रही है. साथ में लिखा है- गणतंत्र दिवस की बधाई. इसमें क्या कॉपीराइट का उल्लंघन हो सकता है? किसके पास मेरे बच्चे को पसंद करने का कॉपीराइट है?’
[ad_2]
Source link