[ad_1]

हम सभी किसी न किसी हीरो-हिरोइन, प्लेयर या फिर एनफ्लुएंसर को पसंद करते हैं. उनके विचारों से प्रभावित होना एक अलग चीज़ है लेकिन उसे ऑब्सेशन बना लेना अलग बात है. एक ऐसी ही लड़की का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है, जो एक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर के प्यार में पागल है. आप उसके वीडियो देखेंगे, तो हैरान रह जाएंगे.
किसी पब्लिक फिगर को पसंद करना अलग बात है, लेकिन उसके प्यार में यूं पागल हो जाना बेहद अजीब है. इस वक्त यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के प्यार में दुल्हन बनी एक लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है. वो उसे अपने पति की तरह दिखा रही है और हर जगह उसकी फोटो लेकर घूमती रहती है.
रणवीर के प्यार में पागल डॉक्टर
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहिनी आरजू नाम की एक पशु चिकित्सक सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर रणवीर अलाहबादिया की तस्वीर के साथ करवा चौथ मनाती हुई दिख रही है. उसने दुल्हन की तरह सजकर एनफ्लुएंसर की फोटो के साथ ही करवा चौथ के सारे रीति-रिवाज़ कर डाले. उसके इस वीडियो को 1 मिलियन लोगों ने देखा है.
[ad_2]
Source link