[ad_1]

आपने एक कहावत तो सुनी होगी, जो जैसा दिखता है, जरूरी नहीं कि वो वैसा ही हो! दुनिया में ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो रहस्य की तरह हैं, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके बारे में लोगों को कम जानकारी है. इन रहस्यों को लोग अक्सर चमत्कार समझ लेते हैं, पर वो कई बार नजरों का धोखा निकलते हैं. ऐसा ही एक स्विमिंग पूल के साथ भी है. इस स्विमिंग पूल का वीडियो वायरल (Amazing swimming pool viral video) हो रहा है, जिसके अंदर खड़े होकर लोग फोटो खींच रहे हैं, पानी के नीचे होते हुए भी वो सांस ले रहे हैं! आप ने वीडियो देखकर जरूर सोचा होगा कि ये चमत्कार कैसे मुमकिन हुआ! तो चलिए आपको इस वीडियो की सच्चाई बताते हैं.
सबसे पहले तो ये साफ कर दें कि ये कोई चमत्कार नहीं, बल्कि ऑप्टिकल इल्यूजन या नजरों का छलावा है. इंस्टाग्राम अकाउंट @twosometravellers पर हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें एक अनोखा स्विमिंग पूल नजर आ रहा है. इस स्विमिंग पूल में पानी भरा है, मगर उसके अंदर लोग बड़े आराम से खड़े हैं, फोटो खींच रहे हैं. उन्होंने ऑक्सीजन सिलेंडर नहीं लिया है और न ही सांस रोकी है, फिर भी वो आसानी से सांस ले पा रहे हैं. पहले तो ये देखकर आपको चमत्कार ही लगेगा.
[ad_2]
Source link