Headlines

‘हमारी फ्रीडम खत्म हो जाती है जब…’ रणवीर इलाहाबादिया के अश्लील जोक पर भड़के CM देवेंद्र फडणवीस, सांसद भी नाराज

[ad_1]

Last Updated:

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया ने महिलाओं पर अश्लील जोक कहकर विवाद पैदा कर दिया है, जो उनके माफी के बाद भी शांत नहीं हो रहा है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी रणबीर इलाहाबादिया …और पढ़ें

'हमारी फ्रीडम खत्म हो जाती है जब...' रणवीर के अश्लील जोक पर भड़के CM

रणबीर इलाहाबादिया की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. (फोटो साभार: Instagram@ranveerallahbadia)

हाइलाइट्स

  • रणबीर इलाहाबादिया के अश्लील जोक पर विवाद.
  • सीएम फडणवीस ने अभिव्यक्ति की आजादी पर सवाल उठाए.
  • सांसद रेखा शर्मा: महिलाओं पर फूहड़ मजाक बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली: समय रैना के शो ‘इंडिया गॉट लेटंट’ में रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट पर बेहद अश्लील जोक क्रैक किया, जिसने समाज के बड़े तबके को नाराज कर दिया है और सोचने पर मजबूर कर दिया कि क्या अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर कुछ भी कहा जा सकता है? महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अब इसका जवाब दिया है.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रणवीर इलाहाबादिया के बयान से नाराजगी जताते हुए कहा कि देश में अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन यह तब खत्म हो जाती है, जब कोई शख्स किसी दूसरे की स्वतंत्रता का उल्लंघन करता है. उन्होंने विवादित वीडियो नहीं देखा है, मगर उन्हें उसके कॉन्टेंट के बारे में जानकारी है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर कानून का उल्लंघन हुआ है, तो कड़े एक्शन लिए जाएंगे.

सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रिपोर्टरों से बातचीत में कहा, ‘मुझे मामले के बारे में पता चला. मैंने इसे अभी तक देखा नहीं है.चीजों को गलत तरीके से कहा और दिखाया गया है. हर किसी के पास अभिव्यक्ति की आजादी है, लेकिन हमारी स्वतंत्रता तब खत्म हो जाती है, जब हम किसी दूसरे की स्वतंत्रता का उल्लंघन करते हैं. हमने समाज के कुछ नियम-कायदे बनाए हैं, अगर कोई उन्हें तोड़ता है, तो यह बहुत गलत है. गुनहगार के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए.’



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *