Headlines

‘हमाली बदबूवाली बुआ की छादी में जलूल-जलून आना’, शादी का ऐसा कार्ड, पढ़कर लगेगा सदमा, छा जाएगा मातम!

[ad_1]

जब भी किसी की शादी होती है, तो कार्ड ऐसा छपवाया जाता है कि पाने वाले इसे याद रखें. या तो कार्ड में कुछ ऐसा होता है, जो लोगों के काम आए या फिर उसकी डिज़ाइन ऐसी होती है कि आप बिना तारीफ किए रह न पाएं.
एक ऐसा ही शादी का निमंत्रण अपनी खूबसूरत डिजाइन के लिए नहीं बल्कि अपने अनोखे और मज़ेदार कंटेंट के चलते सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है.

“खतरनाक शादी” का अजीबोगरीब कार्ड लोगों को दंग कर रहा है. जो भी इसे पढ़ रहा है, खौफ में आ जा रहा है. कार्ड में बाल मनुहार भी ऐसा है कि पढ़ने वाले नाक-भौं सिकोड़ लें. यूजर्स @vimal_official_0001 नाम की इंस्टाग्राम आईडी से साझा किए गए इस कार्ड को देखकर ही हैरान हैं, जाने की तो बात ही छोड़ दीजिए.

‘खतरनाक शादी-मासूम बाराती’
आप देखेंगे कि निमंत्रण पत्र अपने बोल्ड हेडर के साथ शुरु होता है- “खतरनाक विवाह-मासूम बाराती”. इसमें “अमंगल गुटखा खद्यम,” “दुखमंकम,” और “सर्वव्यासनम” जैसे अजीब शब्द इस्तेमाल किए गए हैं और इसे पारंपरिक शादी के कार्ड का स्वरूप दिया गया है. दूल्हा और दुल्हन का नाम “दुर्भाग्यवती -बीड़ी कुमारी उर्फ ​​​​सिगरेट देवी” कहा गया है, जो “420 यमलोक हाउस, दुख नगर” की निवासी है. वहीं दूल्हे का नाम “कैंसर कुमार उर्फ ​​लाइलाज बाबू, गुटखा लाल जी और भगन देवी का बदकिस्मत बेटा” रखा गया है, जो “गलत रास्ता, व्यासनपुर (नशा प्रदेश)” का रहने वाला है. इतना ही नहीं शादी की जगह श्मशान भूमि बताई गई है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *