Headlines

हरमनप्रीत कौर की WPL 2025 की तैयारी: मुंबई इंडियंस का खास वीडियो

[ad_1]

Last Updated:

मुंबई इंडियंस ने इंस्टाग्राम पर कप्तान हरमनप्रीत कौर का वीडियो साझा किया, जिसमें उनकी अगले सीजन की तैयारी दिखाई गई है. वह नए खिलाड़ियों पर भरोसा करेंगी, खासकर जी कमलिनी पर.

मुंबई ने काफी कुछ सिखाया...MI की कप्तान हरमनप्रीत WPL से पहले हुई भावुक

मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर

हाइलाइट्स

  • हरमनप्रीत कौर ने WPL के लिए तैयारी शुरू की.
  • जी कमलिनी पर हरमनप्रीत का भरोसा.
  • मुंबई में समय की कद्र करना सीखा.

मुंबई इंडियंस के आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कप्तान हरमनप्रीत कौर का खास वीडियो अपलोड किया है. इसमें बतौर कप्तान उनकी अगले सीजन की तैयारी को दिखाया गया है. वह एक बार फिर से खिताब जीतने की कोशिश करेंगी. पिछली बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब जीता था. वह टीम में नए खिलाड़ियों पर भी भरोसा करेंगी. इसमें उनकी 1.6 करोड़ रुपये की साइनिंग युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज जी कमलिनी शामिल हैं. हाल ही में खत्म हुए आईसीसी महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप 2025 में उन्होंने धमाकेदार बैटिंग की थी.

कप्तान हरमनप्रीत कौर की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम के लिए खेला था. उन्होंने 22 गेंदों पर 32 रन बनाए थे. वह बार-बार चोटिल होने के कारण टीम से अंदर-बाहर होती रही हैं और उम्मीद करेंगी कि WPL सीजन के लिए पूरी तरह से ठीक हो जाएं. उन्होंने मुंबई के कुछ अनोखे पहलुओं के बारे में भी बात की जिसमें समय की कद्र करना शामिल है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *