Headlines

हाथी पार कर रहा था रास्ता, तभी बीच में खड़ा दिखा आदमी, जानवर ने पास जाकर जो किया, वो देख नहीं होगा यकीन!

[ad_1]

लोगों को अक्सर लगता है कि जानवर मूर्ख होते हैं, उनके अंदर समझ नहीं होती है, न ही रहम की भावना होती है. पर ऐसा नहीं है, जानवर भी समझदार, उदार और दयालु होते हैं. इस बात का सबूत एक वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है. वीडियो (Elephant politely indicators man to maneuver apart) में एक हाथी ग्रामीण इलाके से गुजर रहा था, जब उसे अपने रास्ते में एक इंसान खड़ा नजर आया. ये दृश्य देखते ही आपको लगेगा कि अब वो शख्स नहीं बचेगा. पर ऐसा नहीं हुआ, हाथी ने जो किया, वो देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा!

ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक हाथी ग्रामीण इलाके में चल रहा है और उसके रास्ते में एक आदमी खड़ा नजर आता है. हाथी उसके पास जाता है और बड़े आराम से उसे अपने होने की सूचना देता है. आदमी भले उसे देखकर डर जाता है और रास्ते से हट जाता है पर हाथी का उस आदमी को चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं दिखता.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *