Headlines

हार्दिक की पावर हिटिंग, फिर बुमराह-अर्शदीप ने उड़ाई धज्जियां, कटक टी20 के टॉप-5 मोमेंट्स

[ad_1]

Last Updated:

IND vs SA 1st T20 Top Moments: भारत ने साउथ अफ्रीका पर पहले टी20 इंटरनेशनल में 101 रन से प्रचंड जीत दर्ज करके सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली. कटक में पहले हार्दिक पंड्या का तूफान आया, जिसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने साउथ अफ्रीका को 74 रन पर ढेर कर दिया. आइए इस मुकाबले के टॉप-5 मोमेंट्स जानते हैं.

Hardik Pandya

पहले बैटिंग करते हुए भारत की पारी लड़खड़ा चुकी थी. चार बल्लेबाज महज 78 रन पर पवेलियन लौट चुके थे, लेकिन हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों में नाबाद 59 रन की अर्धशतकीय पारी से भारत को 175 रन तक पहुंचाया, जिसके इस जीत की नींव रखी. इसके अलावा हार्दिक ने एक विकेट भी चटकाया. इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हार्दिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

Arshdeep Singh

लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका पर पावरप्ले में अर्शदीप सिंह कहर बनकर टूटे. उन्होंने विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को पारी की दूसरी ही गेंद पर बिना खाता खोले चलता कर दिया. इतना ही नहीं अपने अगले ही ओवर में अर्शदीप ने एक और विकेट लेकर साउथ अफ्रीका को दूसरा झटका दिया. इस बार उनका शिकार बने ट्रिस्टब स्टब्स. यहीं से साउथ अफ्रीका की पारी का ताश के पत्तों की तरह बिखरना शुरू हुआ.

जसप्रीत बुमराह ने भी अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखाया. पारी का 11वां ओवर लेकर आए जसप्रीत बुमराह ने चार गेंदों के अंदर दो विकेट झटक लिए. बुमराह ने पहले डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट लिया, जो 22 रन बनाकर खेल रहे. फिर केशव महाराज को चलता किया. ब्रेविस बुमराह का टी20 इंटरनेशनल में 100वां शिकार बने. अर्शदीप के बाद बुमराह भारत के लिए इस फॉर्मेट में विकेटों का शतक लगाने वाले दूसरे गेंदबाज हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अर्शदीप के अलावा अक्षर पटेल ने फिरकी का जाल बिछाया, जिसमें दो अफ्रीकी बल्लेबाज फंसे. अक्षर ने ऐडन मार्करम का बड़ा विकेट चटकाया. उन्होंने एनरिक नॉर्खिया को भी आउट किया. अक्षर ने महज 7 रन देकर दो विकेट लिए. वह सबसे किफायती रहे.

वरुण चक्रवर्ती ने बीच के ओवरों में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने पारी के आठवें और 10वें ओवर में साउथ अफ्रीका को दो झटके देकर उनकी जीत की उमीदों को ध्वस्त किया. वरुण के खाते में भी दो विकेट आए.

south africa

साउथ अफ्रीका ने 74 रन पर ऑलआउट होने के साथ ही शर्मनाक रिकॉर्ड भी बना दिया. दरअसल, यह उसका टी20 इंटरनॅशनल में सबसे छोटा स्कोर है. इससे पहले उनका टी20 इंटरनेशनल में सबसे छोटा स्कोर 87 रन था. यह भी भारत के सामने ही 2022 में बना था.

homesports

हार्दिक की पावर हिटिंग, फिर बुमराह-अर्शदीप ने उड़ाई धज्जियां, टॉप-5 मोमेंट्स

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *