Headlines

हार्दिक पंड्या को कप्तानी कैसे मिल सकती है? संजय मांजरेकर ने बताया उपाय, कहा- जरूरी है कि वह…

[ad_1]

Agency:भाषा

Last Updated:

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन और बीसीसीआई की चयन समिति में बदलाव से तय होगा कि हार्दिक को भविष्य में कप्तानी दी जाएगी या नहीं.

हार्दिक पंड्या को कप्तानी कैसे मिल सकती है? संजय मांजरेकर ने बताया उपाय

पंड्या 16 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं.

नई दिल्ली. बीसीसीआई ने हाल में हो रहे और आगामी मैचों के किसी मैच में हार्दिक पंड्या(Harik Pandya) ना ही उपकप्तान ना ही कप्तानी का पद दिया गया है. क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर का मानना है कि घरेलू क्रिकेट में हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन और बीसीसीआई की चयन समिति में बदलाव से तय होगा कि हार्दिक भारत की सीमित ओवरों की कप्तानी के लिये अच्छे विकल्प हो सकते हैं या नहीं.

मांजरेकर ने कहा , ‘‘बीसीसीआई के नये मैनेजमेंट या चयन समिति से भारतीय क्रिकेट के समीकरण बदल सकते हैं. हर किसी का अपना तरीका होता है . पंड्या के लिये जरूरी है कि वह लगातार खेलने की इच्छा शक्ति दिखाये. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट नहीं खेलता है लेकिन अगर खेलेगा तो उसका दावा मजबूत होगा.’’

मांजरेकर ने कहा ,‘‘ पंड्या आईसीसी टूर्नामेंटों में हमेशा अच्छा प्रदर्शन करता है . विश्व कप 2019 में इंग्लैंड की पिचों पर वह काफी प्रभावी रहा था. भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड का मानना है कि पंड्या वनडे क्रिकेट में महेंद्र सिंह धोनी की तरह फिनिशर साबित हो सकते हैं .

उन्होंने कहा ,‘‘ 50 ओवरों के मैच में पंड्या फिनिशर की भूमिका महेंद्र सिंह धोनी की तरह निभाने के करीब पहुंच गए हैं . पंड्या पर धोनी का प्रभाव साफ देखा जा सकता है . हमने देखा है कि वह भी आखिरी ओवरों तक टिककर मैच जिताने का माद्दा रखता है .’’ पंड्या 16 टी20 मैचों में भारत की कप्तानी कर चुके हैं. इसके बाद चयन समिति के प्रमुख अजित अगरकर और नये मुख्य कोच गौतम गंभीर ने टी20 क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया.

homecricket

हार्दिक पंड्या को कप्तानी कैसे मिल सकती है? संजय मांजरेकर ने बताया उपाय

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *