[ad_1]
Last Updated:
3 Reasons for Defeat Against India: भारत के खिलाफ पाकिस्तान की हार के 3 बड़े कारण रहे. अगर पाकिस्तान की टीम ये 3 गलतियां नहीं करती तो शायद भारत के लिए इस मैच में मुश्किलें खड़ी हो सकती थी.
भारत के खिलाफ पाकिस्तान के हार की 3 बड़ी वजह.
हाइलाइट्स
- पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दूसरी हार झेलनी पड़ी है
- भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तान की फील्डिंग बेहद लचर रही
- बीच के ओवरों में पाकिस्तानी बल्लेबाज रन नहीं बना सके
नई दिल्ली. पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मेजबान टीम सेमीफाइनल की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तानी टीम भारत के खिलाफ दुबई में खेले गए अपने दूसरे मैच में 3 बड़ी गलतियां की, जिससे उसे हार झेलने पर मजबूर होना पड़ा. पाकिस्तान इस टूर्नामेंट का मेजबान है.मेजबानों का ये हश्र होगा, शायद ही किसी ने सोचा हो.क्योंकि अपने घर में खेल रही पाकिस्तानी टीम को शर्मसार होना पड़ा है. इस हार से जहां एक ओर पाकिस्तान की आलोचना हो रही है वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम की खूब वाहवाही हो रही है. ऐसे में बात करें पाकिस्तानी टीम की हार के 3 प्रमुख कारण के बारे में तो वो कुछ इस प्रकार हैं-
पाकिस्तान की बल्लेबाजी मिडिल ऑर्डर में लड़खड़ा गई. पिच बीच के ओवरों में धीमी होती गई. जिसके बाद भारतीय गेंदबाज पाकिस्तानी बैटर्स पर हावी हो गई. भारतीय गेंदबाजों ने सही लाइन और लैंग्थ पकड़कर पाकिस्तान के लिए रन बनाना मुश्किल कर दिया. बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने नौ ओवर में 40 रन देकर तीन विकेट लिए. कुलदीप ने एक ही ओवर में पाकिस्तान के लगातार 2 विकेट ले लिए. भारतीय गेंदबाजों ने इस कदर दबाव बना दिया था कि एक समय रिजवान और शकील 55 गेंदों तक कोई चौका नहीं लगा सके. पूर्व पाक कप्तान बाबर आजम (23) और इमामुल हक (10) के सस्ते में आउट होने के बाद दोनों को जोखिम लेने से भी बचना था. बाबर ने शुरुआत अच्छी की थी. उन्होंने हर्षित राणा और हार्दिक पंड्या को अपने कुछ ट्रेडमार्क कवर ड्राइव भी लगाए. लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके और पंड्या की गेंद पर चौका लगाने के बाद अगली गेंद पर वह केएल राहुल को कैच दे बैठे. भारत की ओर से कुलदीप, अक्षर और हार्दिक पंड्या ने शानदार गेंदबाजी की.
पाकिस्तानी फिल्डर्स ने गिल- श्रेयस के कैच टपकाए
पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खराब फिल्डिंग की. मेजबान टीम की हार के पीछे की वजह उसकी खराब फिल्डिंग भी रही.जिसमें भारतीय बल्लेबाजों के कई कैच उन्होंने टपकाए. ओपनर शुभमन गिल को खुशदिल शाह ने जीवनदान दिया जिन्होंने 46 रन की पारी खेली. खुशदिल शाह ने 11वें ओवर की चौथी गेंद पर गिल का कैच टपका दिया. बैकऑफ लेंथ गेंद पर गिल ने पुल शॉट खेला लेकिन खुशदिल मिडविकेट पर कैच नहीं पकड़ सके.गिल उस समय 36 रन पर खेल रहे थे.
श्रेयस अय्यर का कैच 30वें ओवर में साउद शकील ने छोड़ा. खुशदिल भारतीय पारी का 30वां ओवर कर रहे थे. इस ओवर की आखिरी गेंद श्रेयस ने मिडविकेट की ओर खेला. उस ओर साउद शकील फील्डर मौजूद थे लेकिन उन्होंने श्रेयस का कैच टपका दिया. उस समय श्रेयस 27 रन बनाकर खेल रहे थे. जीवनदान मिलने के बाद श्रेयस 56 रन बनाकर आउट हुए.
इमाम उल हक का सुसाइडल रन आउट
फखर जमां के बाहर होने के बाद इमाम उल हक को पाकिस्तान ने स्क्वॉड में जगह दी. दिग्गज इंजमाम उल हक के भतीजे इमाम को भारत के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में शामिल भी कर लिया गया लेकिन यह बल्लेबाज सुसाइडल रन आउट हो गया. मतलब जहां रन लेने की गुंजाइश नहीं थी वहां इमाम रन के लिए दौड़ पड़े. पाकिस्तान की पारी के 10वें ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम रन लेने की कोशिश कर रहे थे लेकिन गेंद सीधे अक्षर पटेल के हाथ में गई. अक्षर पटेल ने वहां कोई गलती नहीं की और डायरेक्ट हिट करके इमाम को पवेलियन की ओर भेज दिया.इमाम का 26 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए. इमाम का गलत समय पर रन आउट होना भी पाकिस्तान टीम की हार की वजह बनी.
New Delhi,Delhi
February 23, 2025, 22:58 IST
[ad_2]
Source link