[ad_1]
Last Updated:
राज कपूर ने करियर में खूब ऊचाइंयों को हासिल किया. मगर एक वक्त ऐसा था जब वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे. एक तरफ पाई पाई को मोहताज थे तो दूसरी तरफ पिता को कैंसर हो गया था. ऐसे वक्त में उनकी क्या हालत थी ये उनकी एक करीबी ने बताया है.

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर ने करियर में कई दफा उतार चढ़ाव देखा. कल्ट फिल्में बनाने से लेकर कमर्शियल हिट देने वाले राज कपूर ने ‘बॉबी’ से पहले भयंकर समय देखा था. ऐसा वक्त जहां न तो फिल्म बनाने के लिए पैसा बचा था न ही कोई फिल्म ऑफर कर रहा था. वह उस वक्त सबसे मुश्किल वक्त से जूझ रहे थे. उस वक्त राज कपूर का क्या हाल था. वह किस धर्म में विश्वास रखते थे और कैसे सब उन्होंने हैंडल किया… इसे लेकर कपूर खानदान के करीबी रहीं राइटर बीना रमानी ने बताया है.

1970 में ‘मेरा नाम जोकर’ बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी. इस फिल्म के बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था. जहां एक तरफ प्रोफेशनली वह परेशान चल रहे थे तो दूसरी ओर उनके पिता व फिल्ममेकर पृथ्वीराज कपूर कैंसर से जूझ रहे थे. उनका अमेरिका में इलाज चल रहा था. पिता को संभालने के लिए राज कपूर भी अमेरिका गए थे.

बीना रमानी ने बताया कि उस मुश्किल वक्त में राज कपूर उनके घर सैन फ्रांसिस्को में ही रहे थे. बीना के पति एंडी रमानी उस वक्त न्यूयॉर्क में नौकरी करते थे. दोनों के दो बच्चे भी थे. वहीं राज कपूर भी उनके साथ रह रहे थे और पिता का इलाज करवा रहे थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

राज कपूर ने उस वक्त गाड़ी से सफर नहीं किया बल्कि बस का सहारा लिया करते थे. वह किसी पर बोझ नहीं बनना चाहते थे. मेरा नाम जोकर के फ्लॉप होने के बाद वह तंगी का सामना कर रहे थे.

बीना रमानी ने ये भी बताया कि राज कपूर सभी धर्मों का सम्मान करते थे. उन्होंने कहा, ‘राज कपूर कहने को हिंदू थे लेकिन इस्लाम में भी उनका विश्वास था. उनके पर्स में साईं बाबा, भगवान गणेश और यीशू की तस्वीर हुआ करती थी.’

मगर मुश्किल वक्त में वह खासा परेशान हो चुके थे. रमानी ने बताया, ‘अक्सर रात में वह दुखी होकर चिल्लाते थे. जब भी उनके पिता को लेकर डॉक्टर कोई बुरी खबर सुनाते तो वह बिल्कुल टूट जाते थे. जहां एक ओर पैसों की परेशानी थी तो दूसरी ओर पिता ठीक नहीं हो रहे थे और वह टेंशन में डूबे रहते थे.’

बीना रमानी ने एक रात की घटना को याद किया. जब राज कपूर यीशु मसीह की तस्वीर पकड़े हुए थे. वह भगवान को कोस रहे थे. कभी हिंदी में तो कभी इंग्लिश में गाली दे रहे थे. जब बीना ने उनसे पूछा कि क्या हुआ है तो उन्होंने कहा कि वह हर ईश्वर में विश्वास रखते हैं और प्यार करते हैं. लेकिन उन्हें बदले में क्या मिला? बीना ने बताया कि राज कपूर का मानना था कि अगर आप अपने ईश्वर से बात नहीं करेंगे तो वह सुनेंगे कैसे.
[ad_2]
Source link