Headlines

हिजाब पहन मेले में आई लड़की, सीधे घुसी मौत के कुएं के अंदर, किया ऐसा काम, देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे!

[ad_1]

क्या आपने मौत का कुंआ देखा है, जिसमें लोग तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं? अगर नहीं देखा तो बता दें कि छोटे कस्बाई शहरों में लगने वाले मेलों में मौत का कुंआ भी बनाया जाता है, जिसमें लोग तेज रफ्तार में बाइक चलाते हैं. ये मौत का कुंआ कोई ऐसा-वैसा नहीं होता है, बल्कि एक सीधा होता है. इसके दीवार पर लोग बाइक को बिल्कुल उल्टा कर तेज रफ्तार में दौड़ाते हैं, धड़कनें थम सी जाती है. पल-पल ऐसा महसूस होता है, मानो बाइक सीधे गहरी खाई में नीचे ना गिर जाए. सोशल मीडिया पर इसी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की हिजाब में मेले में पहुंचती है. वो सीधे मौत के कुएं के अंदर चली जाती है, तभी एक लड़का गेट को बंद कर देता है. फिर लड़की ऐसा काम करती है, जिसे देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे.

दरअसल, वीडियो में नजर आ रही लड़की कोई और नहीं, बल्कि मौत के कुएं में बाइक चलाने में एक्सपर्ट है. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शहजैब लाशारी (Shahzaib Lashari) ने शेयर किया है. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हिजाब पहनी हुई एक लड़की मेले में मौजूद मौत के कुएं के अंदर पहुंचती है. उसके हाथ में स्मार्टफोन भी है, जिसे वो देख रही है. एक पल के लिए ऐसा लगता है कि वो गलती से मौत के कुंए में पहुंच गई. लड़की के अंदर घुसते ही वहां मौजूद एक लड़का मौत के कुंए का दरवाजा बंद कर देता है. इसके बाद लड़की बाइक के पास पहुंचती है और ऊपर की तरफ देखती है. लड़की ने हेलमेट नहीं लगाया है और जूत्ते की जगह सिर्फ सैंडल पहनी है. तभी दरवाजा बंद करने वाला लड़का आकर बाइक स्टार्ट कर देता है. वो लड़की बाइक पर बैठती है और मौत के कुंए की दीवार पर चलाने लगती है.



[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *