[ad_1]
Last Updated:
Dharmendra Prayer Meet Delhi: हेमा मालिनी ने दिल्ली में धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया. गृहमंत्री अमित शाह समेत कई बड़े मंत्री दिवंगत एक्टर को श्रद्धांजलि देने पहुंचे. हेमा ने दिल छू लेने वाली स्पीच दी और धर्मेंद्र जुड़े कुछ खास किस्सों का जिक्र किया. पिता की तस्वीर फूल चढ़ाते हुए ईशा देओल और अहाना देओल भावुक नजर आईं.
धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में प्रार्थना सभा का आयोजन हुआ. (फोटो साभारः एक्स @aNI)नई दिल्ली. दिग्गज एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने गुरुवार को अपने दिवंगत पति और एक्टर धर्मेंद्र के लिए दिल्ली में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया. यह प्रार्थना सभा दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुई. हेमा के साथ उनकी दोनों बेटियां ईशा देओल और अहाना देओल भी प्रार्थना सभा में शामिल हुईं. हेमा और ईशा धर्मेंद्र की तस्वीर के सामने फूल चढ़ाते हुए भावुक नजर आईं. अहाना भी दिवंगत पिता की तस्वीर पर फूल चढ़ाते हुए भावुक दिखीं. इसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
इस प्रेयर मीट में सनी देओल, बॉबी देओल, करण देओल शामिल नहीं हुए. इसमें सिर्फ धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी यानी हेमा मालिनी से जुड़े लोग ही शामिल हुए. प्रेयर मीट में ईशा देओल के पूर्व पति-बिजनेसमैन भारत तख्तानी और छोटी बेटी के पति वैभव वोहरा भी शामिल हुए. इस प्रेयर मीट में केंद्रीय मंत्री अमित शाह, निर्मला सीतारमण और अश्विनी वैष्णव समेत कई नेता भी शामिल हुए.
[ad_2]
Source link