Headlines

हेरा फेरी 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल की फिल्म की घोषणा

[ad_1]

Last Updated:

Hera Pheri 3 Announced: प्रियदर्शन ने अपने बर्थडे पर फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा कर दी है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की तिकड़ी फिर से धमाल मचाने को तैयार हैं. फिलहाल, वे ‘भूत बंगला’ में व्य…और पढ़ें

प्रियदर्शन ने बर्थडे पर अक्षय को दिया खास तोहफा! हेरा फेरी 3 का किया ऐलान

‘हेरा फेरी 3’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (फोटो साभार: Instagram@akshaykumar)

हाइलाइट्स

  • प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी 3’ की घोषणा की।
  • अक्षय, सुनील और परेश फिर साथ नजर आएंगे।
  • ‘भूत बंगला’ में भी अक्षय और परेश साथ दिखेंगे।

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ की अगली सीक्वल की रिलीज का फैंस सालों से इंतजार कर रहे हैं. आखिरकार उनका इंतजार खत्म हो गया है! 30 जनवरी 2025 को अपने जन्मदिन के मौके पर मशहूर फिल्म निर्माता प्रियदर्शन ने ‘हेरा फेरी 3’ पर काम करने की जानकारी दी है.

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, जिसके बाद प्रियदर्शन ने एक्टर का धन्यवाद देते हुए लिखा, ‘आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद अक्षय कुमार. मैं आपको एक तोहफा देना चाहता हूं. मैं ‘हेरा फेरी 3’ करने के लिए तैयार हूं, क्या आप तैयार हैं अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल?

Hera Pheri 3, Akshay Kumar, Suniel Shetty, Paresh Rawal

(फोटो साभार: Instagram@akshaykumar)

प्रियदर्शन की घोषणा से खुश होकर अक्षय कुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, ‘सर! आपका जन्मदिन और मुझे मेरी जिंदगी का सबसे अच्छा तोहफा मिला. चलो करते हैं फिर थोड़ी हेरा फेरी 3.’ फिल्म ‘भूल भुलैया’ फेम एक्टर ने पहले निर्देशक के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने लिखा था, ‘हैप्पी बर्थडे सर! इससे बेहतर तरीका क्या हो सकता है कि हम एक भूतिया सेट पर दिन बिताएं, जहां असली और नकली भूत दोनों हों? आपका धन्यवाद कि आप मेरे मेंटर हैं और एकमात्र शख्स हैं जो अफरा-तफरी को मास्टरपीस बना सकते हैं. आपका दिन कम रीटेक्स से भरा हो. आपको शानदार साल की शुभकामनाएं!’

लोगों को है ‘हेरा फेरी 3’ की रिलीज का इंतजार
‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ की जबरदस्त सफलता के बाद फिल्म प्रेमी इस लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इस बीच, अक्षय कुमार और प्रियदर्शन ने एक और हॉरर कॉमेडी ‘भूत बंगला’ के लिए हाथ मिलाया है. अक्षय कुमार ने हाल में सोशल मीडिया पर अगली फिल्म के सेट से एक बिहाइंड-द-सीन फोटो पोस्ट की थी. इस तस्वीर में अभिनेता और निर्देशक की जोड़ी किसी बात पर हंसते हुए नजर आ रही है.

2 अप्रैल 2026 को रिलीज होगी ‘भूत बंगला’
‘भूत बंगला’ में अक्षय और परेश रावल की जोड़ी भी फिर से एक-साथ नजर आएगी. अक्षय कुमार और परेश रावल के अलावा इस प्रोजेक्ट में वामिका गब्बी, तब्बू, राजपाल यादव और गोवर्धन असरानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘भूत बंगला’ 2 अप्रैल 2026 को दर्शकों के सामने आएगी.

homeentertainment

प्रियदर्शन ने बर्थडे पर अक्षय को दिया खास तोहफा! हेरा फेरी 3 का किया ऐलान

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *