Headlines

हे भगवान! पैसों के खातिर भाई-बहन और चाचा-भतीजी दूल्हा-दुल्हन बनने को हैं तैयार, मामला जान हो जाएंगे हैरान

[ad_1]

पीयूष शर्मा/ मुरादाबाद : पैसों के लिए लोग किसी भी हद तक गुजर जाते हैं. इसका सीधा उदाहरण यूपी के मुरादाबाद से सामने आया है. जहां सरकारी पैसों के लालच में भाई-बहन व चाचा भतीजी शादी करने के लिए तैयार हैं. यह खुलासा तब हुआ, जब इन लोगों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन किया और जब इस आवेदन की जांच की गई, तो इसमें यह खुलासा हुआ. जिसे सुन सब इन रिश्तों के बारे में जानकर हैरान है.

रुपए और दहेज के लालच में पड़े लोग

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले 35 हजार रुपये और उपहारों के लिए भाई अपनी बहन और चाचा अपनी भतीजी के साथ सात फेरे लेने के लिए तैयार हैं. योजना के तहत किए गए फर्जी आवेदन जांच के बाद निरस्त कर दिए गए हैं. मामले की और गहराई से जांच की जा रही है. हालांकि, अनुदान के लिए लोगों का यह कृत्य चाैंकाने वाला है.

शहर में 3451 लोगों की होनी है शादी

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस बार जिले में 3451 लोगों की शादी होनी है. अब तक 8519 आवेदन आए हैं. विभागीय कर्मचारी चरणबद्ध तरीके से आवेदनों का सत्यापन कर रहे हैं. पहले स्तर की जांच में ही कई फर्जी आवेदन सामने आए. जिनमें भाई-बहन और चाचा-भतीजी के आवेदन भी शामिल हैं. इन आवेदनों को निरस्त कर दिया गया है और अभी आवेदनों की जांच प्रक्रिया चल रही है.

शासन स्तर पर भेजी गई शिकायत

जांच के दाैरान फर्जी आवेदन पकड़े जाने पर शिकायत शासन स्तर तक की गई है. जिला समाज कल्याण विभाग के दफ्तर में भी कई शिकायतें पहुंची हैं. अब इन सभी फर्जी आवेदनों की जांच की जा रही है. जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. ऐसे में जो भी आवेदन प्राप्त हो रहे हैं. उनकी जांच की जा रही है. जांच में कुछ फर्जी आवेदक भी पाए गए हैं, जिनकी शिकायत शासन स्तर पर की गई है. जनवरी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना होना है. जिसकी तैयारियां चल रही है और आवेदनों की जांच चल रही है.

Tags: Hindi news, Local18

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *