Headlines

‘हैलो मैम, 4 करोड़ का घर आपके नाम पर है, ले लो’, फोन कॉल सुनकर फ्रॉड समझी महिला, सच जानकर उड़े होश!

[ad_1]

Last Updated:

महिला के पास एक फोन कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि यूनाइटेड किंगडम में उसने मामा ने मरते-मरते एक प्रॉपर्टी छोड़ी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ से भी ज्यादा है. उसके अलावा इस प्रॉपर्टी पर किसी ने दावा नहीं किया है.

'हैलो मैम, 4 करोड़ का घर आपके नाम पर है, ले लो', फोन कॉल सुन फ्रॉड समझी महिला!

4 करोड़ का बंगला देने के लिए आई कॉल.

आजकल ज़माना साइबर फ्रॉड का है. आप देखेंगे कि हर दूसरे शख्स के पास कुछ न कुछ अलग बहाने से ऐसी कॉल्स आ रही हैं कि आदमी खड़े-खड़े ही डर जाए. आपकी एक छोटी सी भी गलती आपका खाता खाली कर सकती है. यही वजह है कि कोई भी अनजान नंबर से आ रही कॉल्स को उठाने से डरता है. अगर उसने कॉल उठा भी ली, तो इस पर मिलने वाली जानकारी पर यकीन करना तो बेहद मुश्किल है, खासतौर पर अगर ये किसी प्रॉपर्टी या बैंक बैलेंस से जुड़ी हुई हो.

एक ऐसा ही मामला कनाडा में सामने आया. डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक यहां रहने वाली लॉरेन गेसेल नाम की महिला के पास एक फोन कॉल आया, जिसमें उसे बताया गया कि यूनाइटेड किंगडम में उसने मामा ने मरते-मरते एक प्रॉपर्टी छोड़ी है, जिसकी कीमत 4 करोड़ से भी ज्यादा है. उसके अलावा इस प्रॉपर्टी पर किसी ने दावा नहीं किया है. चलिए जानते हैं कि इस कॉल की सच्चाई क्या थी?

‘हैलो, मैम अपनी प्रॉपर्टी तो रख लो’
60 साल की लॉरेन गेसेल कनाडा में रहती हैं और उन्हें एक दिन यूनाइटेड किंगडम के एक नंबर से फोन आया. फोन करने वाले शख्स ने बताया कि उनकी मां के एक इंग्लिश कज़न (चचेरे भाई) की मौत सितंबर, 2021 में हुई. उन्होंने अपने पीछे £400,000 यानि करीब 4.22 करोड़ का एक घर छोड़ा है, जिसकी अकेली हकदार वही हैं. उसने बताया कि रेमंड नाम के उनके दूर के मामा ने कभी शादी नहीं की थी और उनके बच्चे भी नहीं थे. एयरलाइन केबिन क्रू के तौर पर काम करते हुए उन्होंने ट्विकेनहैम में एक दो बेडरूम का फ्लैट खरीदा था. चूंकि उनका कोई रिश्तेदार नहीं था, ऐसे में उन्हें सिर्फ उन्हीं के बारे में पता चला है और वे इस प्रॉपर्टी पर दावा कर सकती हैं.

महिला को फ्रॉड लगी कॉल
लॉरेन बताती हैं कि उन्हें ये कॉल बिल्कुल ही फ्रॉड लगी और उनके बेटे ने भी कहा कि ये फंसाने वाली कॉल हो सकती है. चूंकि लॉरेन की मां 1951 में कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं, ऐसे में दो साल पढ़ाई को छोड़कर लॉरेन कभी यूके नहीं गईं. उन्हें यकीन था कि ऐसा कुछ हो ही नहीं सकता लेकिन फाइंटर्स एजेंसी की ओर से उन्हें पूरा खानदानी इतिहास भेज दिया गया. दरअसल मरने वाले रेमंड, लॉरेन की मां के कज़िन थे और लॉरेंस के नाना, रेमंड की मां के भाई. ऐसे में लॉरेंस, रेमंड की भांजी हुईं, जिसकी वजह से उन्हें प्रॉपर्टी दी जा रही थी. दूसरी चीज़ ये थी कि फोन करने वाले ने कोई पैसे नहीं मांगे थे, ऐसे में उनके फ्रॉड होने का सवाल ही नहीं था. लॉरेन अब इस पैसे से छुट्टियां लेने का प्लान कर रही हैं.

homeajab-gajab

‘हैलो मैम, 4 करोड़ का घर आपके नाम पर है, ले लो’, फोन कॉल सुन फ्रॉड समझी महिला!

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *