Headlines

हैवान बनी मां, प्रेग्नेंट बेटी का काटा पेट, सौतेले बाप ने निकाला बच्चा, फिर जो हुआ, सुनकर कांप जाएगी रूह!

[ad_1]

प्रेग्नेंसी का दौर ऐसा होता है जब हर महिला को अपने माता-पिता के सहारे की जरूरत होती है. पर सोचिए कि अगर मां-बाप ही हैवान बन जाएं और ऐसे वक्त में अपनी बेटी को मौत के घाट उतार दें तो क्या होगा? बेशक हर व्यक्ति का रिश्तों से भरोसा उठ जाएगा. अमेरिका में एक ऐसी ही घटना घटी है जिसने सभी को सन्न कर दिया है. वो इसलिए क्योंकि एक महिला हैवान बन गई और अपनी प्रेग्नेंट बेटी का पेट काट डाला. फिर उसके सौतेले बाप उसके बच्चे को गर्भ से निकाल लिया. इसके आगे जो हुआ, वो सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी.

अमेरिका में प्रेग्नेंट युवती रेबेका पार्क और उसके अजन्मे बच्चे की दर्दनाक हत्या से जुड़ी घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस जघन्य अपराध में रेबेका की बायोलॉजिकल मां कॉर्टनी बार्थोलोम्यू और सौतेले पिता ब्रैडली बार्थोलोम्यू पर हत्या, प्रताड़ना, अवैध हिरासत और शव को ठिकाने लगाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं. रेबेका की मौत के साथ-साथ उसके अजन्मे बच्चे की भी जान चली गई, जिससे यह मामला और अधिक खतरनाक बन गया है. रेबेका पार्क नवंबर की शुरुआत में लापता हुई थी. वह प्रेग्नेंसी के लास्ट फेज़ में थी और कुछ ही दिनों में बच्चे को जन्म देने वाली थी. 3 नवंबर को वह आखिरी बार देखी गई, जब वह मिशिगन के बून इलाके में अपनी मां और सौतेले पिता के घर गई थी. अगले दिन, 4 नवंबर को उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया.

रेबेका की बॉडी हत्या के कुछ दिनों बाद बरामद हुई. (फोटो: Dailystar)

मिली रेबेका की लाश
लगभग तीन हफ्तों बाद, 25 नवंबर को रेबेका के अवशेष मिशिगन झील के पास मैनिस्टी नेशनल फॉरेस्ट के जंगलों में मिले. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि रेबेका अब प्रेग्नेंट नहीं थी, जबकि उसका अजन्मा बच्चा कहीं नहीं मिला. इसी बिंदु से जांच ने भयावह मोड़ ले लिया. 1 दिसंबर को कॉर्टनी और ब्रैडली बार्थोलोम्यू को गिरफ्तार कर रेबेका की हत्या के आरोप में अदालत में पेश किया गया. अगले दिन हुई सुनवाई में जो तथ्य रखे गए, उन्होंने सभी को सन्न कर दिया. आरोप है कि दोनों ने पूरी प्लानिंग कर के हत्या को अंजाम दिया.

पहले मां ने किया आरोपों से इनकार, फिर स्वीकारा
अदालत में प्रॉसिक्यूशन ने आरोप लगाया कि 3 नवंबर को कॉर्टनी और ब्रैडली ने 38 सप्ताह की गर्भवती रेबेका को अपने घर बुलाया, फिर जबरन उसे दूसरी गाड़ी में बैठाकर जंगल ले गए. वहां उन्होंने उस पर चाकू से हमला किया और उसे जमीन पर लिटाकर उसके पेट से अजन्मे बच्चे को बाहर निकाल लिया. अभियोजकों के अनुसार, इस दौरान रेबेका जीवित थी और बेहद पीड़ा में थी. इस क्रूर कृत्य के बाद दोनों ने रेबेका को जंगल में मरने के लिए छोड़ दिया. शुरुआत में कॉर्टनी खुद पर लगे आरोपों से इनकार करती रहीं, लेकिन जब जांचकर्ताओं ने मोबाइल फोन डेटा के जरिए यह साबित किया कि वह हत्या की रात उस स्थान पर मौजूद थी, तो उसने अपनी कहानी बदल दी. दूसरी पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसी ने स्कैल्पेल से भ्रूण को रेबेका के शरीर से निकाला था. कॉर्टनी का दावा है कि उसका इरादा बच्चे को बचाने और उसे रेबेका के मंगेतर रिचर्ड ली फालोर को सौंपने का था, हालांकि उसने यह भी कहा कि बच्चा बाहर निकाले जाने के बाद सांस नहीं ले रहा था.

रेबेकी की असली मां और सौतेला बाप. (फोटो: Dailystar)

ब्रैडली ने सारा पर मढ़ा पूरा दोष
कॉर्टनी ने पुलिस को बताया कि इस पूरी घटना के दौरान ब्रैडली ने रेबेका के गले पर चाकू रखा हुआ था. उसके अनुसार, बाद में रेबेका के शव को ढलान से नीचे फेंककर पत्तों से ढक दिया गया, जबकि भ्रूण को एक कूलर और फिर कचरे के बैग में डालकर फेंक दिया गया. दूसरी ओर, ब्रैडली ने सारा दोष कॉर्टनी पर मढ़ते हुए कहा कि यह पूरी योजना उसी की थी और वह और बच्चे चाहती थी, लेकिन वह एक ऑफेंडर होने के कारण गोद नहीं ले सकती थी. जांच में कुछ और चौंकाने वाले पहलू भी सामने आए हैं. दस्तावेजों के मुताबिक, रेबेका, उसकी मां कॉर्टनी और उसकी बहन, तीनों का कथित तौर पर एक ही व्यक्ति, रिचर्ड ली फालोर, से प्रेम संबंध था. कॉर्टनी ने यह भी दावा किया कि उसके पति ब्रैडली ही बच्चे का पिता था. रेबेका की परवरिश उसकी बायोलॉजिकल मां ने नहीं की थी. उसे और उसके भाई-बहनों को गोद लेकर स्टेफनी पार्क और उनके पति ने पाला था.

[ad_2]

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *