[ad_1]
Last Updated:
यूट्यूब की दुनिया के स्टार Technical Guruji यानी गौरव चौधरी ने एक बार फिर अपने फैन्स को चौंका दिया है. उन्होंने पेश किया है iPhone 17 Pro Max – Jai Shree Ram Aurum Edition, जो दुनिया का एकमात्र ऐसा iPhone बताया जा रहा है जिसमें श्रीराम और हनुमान जी की सोने पर खुदी हुई आकृति है.
फोटो- youtube@TechnicalGurujiनई दिल्ली. अगर आप टेक की दुनिया के फैन हैं, तो ये खबर आपके लिए स्पेशल है. भारत के सबसे पॉपुलर टेक यूट्यूबर्स में से एक टेक्निकल गुरुजी (Technical Guruji) यानी गौरव चौधरी ने हाल ही में कुछ ऐसा लॉन्च किया है, जो न सिर्फ टेक्नोलॉजी का कमाल है, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था को भी सलाम करता है. हम बात कर रहे हैं दुनिया के इकलौते आईफोन 17 प्रो मैक्स ‘जय श्री राम ऑरम एडिशन’ की.
20 से 50 लाख रुपये तक का हो सकती है कीमत
इसकी कीमत का अनुमान 20 लाख से 50 लाख रुपये के बीच बताया जा रहा है. फोन का अनबॉक्सिंग वीडियो ‘जय श्री राम’ के मंत्रों और शानदार सेटअप के साथ हुआ.
एडवांस फीचर से लैस है आईफोन 17 प्रो मैक्स
ऐपल का लेटेस्ट आईफोन 17 प्रो मैक्स, जो 2025 का सबसे एडवांस्ड फोन है. इसमें कटिंग-एज फीचर्स जैसे सुपरफास्ट प्रोसेसर, अमेजिंग कैमरा और लंबी बैटरी लाइफ हैं. लेकिन टेक्निकल गुरुजी ने इसे इंडियन टच देकर ‘ऑरम एडिशन’ बना दिया यानी सोने-चांदी की चमक के साथ भक्ति का रंग! लाखों व्यूज और कमेंट्स में लोग इसे ‘आस्था का स्मार्टफोन’ बता रहे हैं.
किसने बनाया है
‘जय श्री राम ऑरम एडिशन’ टेक्निकल गुरुजी की कॉन्सेप्ट क्रिएशन है यानी इसे उन्होंने डिजाइन और आइडिया के तौर पर पेश किया है. असल में इस खास एडिशन का निर्माण कस्टम डिजाइन कंपनी ऑरम द्वारा किया गया है. ये कंपनी कीव (यूक्रेन) की है.
About the Author
प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
[ad_2]
Source link